अकासा एयर नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए 16 जून से शुरू करेगी रोजाना उड़ानें
भारतीय लो-कॉस्ट एयरलाइन अकासा एयर ने सोमवार को घोषणा की कि वह 16 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी।
एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने जारी की नई रिपोर्ट, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था और हरित ऊर्जा में बड़ी भूमिका का दावा
एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने सोमवार को अपनी पहली 'इन-कंट्री वैल्यू ओवरव्यू रिपोर्ट' जारी की, जिसमें बताया गया है कि कंपनी ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन कम करने में बड़ी भूमिका निभा रही है।
भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन, उभरते हुए ब्रांड्स के साथ कर रहे काम : वॉलमार्ट
वॉलमार्ट के अध्यक्ष और सीईओ जॉन फर्नेर ने रविवार को भारतीय कारोबारी जगत के लीडर्स के एक समूह से मुलाकात की, जो कि हाई ग्रोथ और डिजिटल फर्स्ट कंज्यूमर ब्रांड बना रहे हैं। यह दिखाता है कि ग्लोबल कंज्यूमर और डिजिटस कॉमर्स में भारत का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ अमित चड्डा का वेतन वित्त वर्ष 26 में 17.4 प्रतिशत घटा
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर अमित चड्डा को वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी द्वारा 14.96 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। इसमें पिछले साल के मुकाबले 17.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में दी गई।
दो दिन में 97 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी, ऑनलाइन बुकिंग 99 प्रतिशत पहुंची: सरकार
सरकार ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दो दिनों में करीब 87.66 लाख सिलेंडर बुकिंग के मुकाबले 97 लाख से ज्यादा घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई। वहीं, रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
भारत की एनपीएस की संपत्ति 15.95 लाख करोड़ रुपए के पार, ईपीएस में योगदान करने वालों की संख्या 7.98 करोड़ पहुंची
भारत की रिटायरमेंट व्यवस्था में बड़ा विस्तार देखने को मिला है। सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत प्रबंधित संपत्ति 15.95 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जबकि अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत यह आंकड़ा 51,400 करोड़ रुपए हो गया है।