अदाणी ग्रुप की एसीसी ने की वित्त वर्ष 2027 की मजबूत शुरुआत, क्षमता विस्तार और लागत में कमी से आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने कहा कि ट्रेड सेल्स में बढ़ी हिस्सेदारी और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग से कारोबार को सहारा मिला। कंपनी को उम्मीद है कि क्षमता विस्तार, लागत में कमी और प्रस्तावित वन सीमेंट प्लेटफॉर्म के दम पर आने वाली तिमाहियों में परिचालन प्रदर्शन और बेहतर रहेगा।
सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना के तहत देश के 773 जिलों में की 1,244 उत्पादों की पहचान
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी)' योजना के तहत देश के 773 जिलों में कुल 1,244 उत्पादों की पहचान की गई है। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पाद को बढ़ावा देकर स्थानीय उद्योग, रोजगार और निर्यात को मजबूती देना है।
पहली तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 8.6 प्रतिशत घटकर हुआ 7,775 करोड़ रुपए, आशीष कुमार डैश को बनाया नया सीईओ
देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) तिमाही आधार पर 8.6 प्रतिशत घटकर 7,775 करोड़ रुपए रह गया। इससे पिछली जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8,509 करोड़ रुपए था। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा।
ग्रीनलाइन ने डाबर इंडिया के साथ की साझेदारी, एलएनजी ट्रकों से बनेगी पर्यावरण-अनुकूल सप्लाई चेन
एस्सार ग्रुप की कंपनी और देश की एकमात्र एलएनजी एवं इलेक्ट्रिक से चलने वाले हैवी कमर्शियल ट्रकों की ग्रीन लॉजिस्टिक्स ऑपरेटर ग्रीनलाइन मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने बुधवार को भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में शामिल डाबर इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की, जिसका उद्देश्य एलएनजी से संचालित ट्रकों के जरिए डाबर इंडिया की सड़क परिवहन-आधारित सप्लाई चेन को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाना और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल: आरबीआई
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है
1,500 ब्रांड्स के साथ लॉन्च हुआ अजियो ब्यूटी, 19 हजार पिन कोड में मिलेगी डिलीवरी
अजियो ब्यूटी पर स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस, बाथ एंड बॉडी, पर्सनल केयर और ब्यूटी एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इसमें रोजमर्रा के किफायती उत्पादों से लेकर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स तक शामिल होंगे। कंपनी के मुताबिक इन उत्पादों की डिलीवरी देशभर के 19,000 से अधिक पिन कोड पर की जाएगी। चुनिंदा शहरों में ‘अजियो रश’ के जरिए तेज डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।