आईएमएफ ने अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में बनी सहमति का स्वागत किया
उन्होंने कहा कि दोनों देशों की व्यापार टीमों के बीच लगातार संपर्क से वैश्विक व्यापार माहौल में पूर्वानुमान और स्थिरता बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आईएमएफ इस क्षेत्र में होने वाले घटनाक्रमों पर लगातार करीबी नजर रखेगा।
हरियाणा से कनाडा को फ्रोजन फूड उत्पादों का निर्यात, किसानों की बढ़ेगी आय
मंत्रालय के मुताबिक, यह खेप भारतीय प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवसर बढ़ाने तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को वैश्विक खरीदारों एवं बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक और कदम है।
आरबीआई ने सुधाकर मल्ली को बनाया नया कार्यकारी निदेशक, संभालेंगे पर्यवेक्षण विभाग की जिम्मेदारी
आरबीआई ने बयान में कहा कि कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नति से पहले सुधाकर मल्ली विभागीय पर्यवेक्षण में मुख्य महाप्रबंधक-प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। नई भूमिका में सुधाकर मल्ली पर्यवेक्षण विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ सुपरविजन (सुपरवाइजरी असेसमेंट) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वंदे भारत कटरा-बनिहाल सेक्शन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भरेगी रफ्तार : अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को घोषणा की कि 111 किलोमीटर लंबे श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल सेक्शन पर अधिकतम अनुमत गति को 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दिया गया है। साथ ही, इसे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) प्रोजेक्ट पर रेल संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
वैश्विक संकट गहराने के साथ ही वैश्विक ऊर्जा सब्सिडी 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: यूएन रिपोर्ट
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, बढ़ती तेल कीमतों और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच दुनिया भर की सरकारों के लिए उपभोक्ताओं को राहत देना लगातार कठिन होता जा रहा है।
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सरकार ने निर्यात केंद्रित उपायों का किया विस्तार
सरकार ने भू-राजनीतिक तनाव और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच निर्यातकों की मदद के लिए 'रिलीफ' स्कीम और 'एक्सपोर्ट किए गए प्रोडक्ट्स पर ड्यूटी और टैक्स में छूट' (आरओडीटीईपी) स्कीम की समय-सीमा बढ़ा दी है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान में दी गई।
अमेरिका ने पाकिस्तानी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, ईरान से कथित संबंधों का आरोप
द मीडिया लाइन ने अपने विश्लेषण के आधार पर दावा किया कि जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें एक पाकिस्तानी व्यवसायी और उससे जुड़ी तीन कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा, यह व्यवसायी पाकिस्तान स्थित कैवेलियर ग्रुप का चेयरमैन है। ये एक प्राइवेट डिफेंस कंपनी है जो पाकिस्तान और अन्य देशों में काम करती है।
RBI ने फेमा उल्लंघन मामले में बीपीटीपी लिमिटेड के खिलाफ कंपाउंडिंग आदेश जारी किया
आरबीआई ने कहा, भारतीय रिजर्व बैंक ने 17 सितंबर 2026 को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 की धारा 15(1) तथा इसके तहत बनाए गए नियमों, विनियमों, अधिसूचनाओं और आदेशों के तहत बीपीटीबी लिमिटेड और उसके निदेशकों कबीर चावला तथा सुधांशु त्रिपाठी के मामले में कंपाउंडिंग आदेश जारी किए हैं।
HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची होंगे अगले एमडी और सीईओ; 27 अक्टूबर से संभालेंगे जिम्मेदारी
वर्तमान में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यरत अनूप बागची 27 अक्टूबर 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वह मौजूदा एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 26 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा है। जगदीशन ने अगले कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति नहीं मांगने का फैसला किया था।
FSSAI का बड़ा एक्शन: गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों पर दो कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड
नियामक ने बताया कि पिछले निरीक्षण में भी टीसीएफ चॉकलेट्स एंड गिफ्ट्स को केवल 14 प्रतिशत कंप्लायंस स्कोर मिला था, क्योंकि कंपनी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सकी थी। दूसरी ओर, शिवम एग्रो के परिसर में भी समान रूप से गंभीर उल्लंघन पाए गए।
मुंबई के रियल एस्टेट बाजार ने सितंबर में बनाया नया रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 12,600 के पार; 14 वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर
मुंबई के रियल एस्टेट बाजार ने सितंबर 2026 में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को जारी प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर में सितंबर के दौरान 12,622 संपत्ति पंजीकरण (प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन) दर्ज किए गए