businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश के विदेशी पूंजी भंडार में 121.8 करोड़ डॉलर की वृद्धि

Source : business.khaskhabar.com | Mar 20, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 1218 million dollar increase in foreign capital reserves of the country 186446मुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 10 मार्च को समाप्त सप्ताह में 121.81 करोड़ डॉलर बढक़र 364.01 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 24,316.7 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 57.69 करोड़ डॉलर बढक़र 340.36 अरब डॉलर हो गया, जो 22,738.0 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 66.56 करोड़ डॉलर बढक़र 19.91 करोड़ डॉलर हो गया, जो 1,329.0 अरब रुपये से बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 98 लाख डॉलर घटकर 143.38 करोड़ डॉलर रह गया, जो 95.8 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 146 लाख डॉलकर घटकर 230.29 करोड़ डॉलर दर्ज किया गया, जो 153.9 अरब रुपये के बराबर है।
(आईएएनएस)


[@ ये जॉब्स प्रेग्नेंट महिलायों के लिए हैं एकदम बेस्ट]


[@ अनोखी जानकारी, जो शायद ही जानते होंगे आप ]


[@ नौकरी पाने के अचूक और सरल उपाय ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0