businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स 353 अंक गिरकर बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में रही खरीदारी 

Source : business.khaskhabar.com | Oct 28, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex closed down 353 points mid cap and small cap stocks saw buying 856874मुंबई । भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 352.64 अंक या 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,246.03 और निफ्टी 50.90 अंक या 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,698.85 पर बंद हुआ।  
गिरावट लार्जकैप तक ही सीमित रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 244.80 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,274.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 166.20 अंक या 0.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,634.90 पर बंद हुआ।
सूचकांकों में निफ्टी ऑटो (1.45 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (1.41 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (1.38 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (1.15 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (1.04 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.47 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.35 प्रतिशत) की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स थे।
दूसरी तरफ निफ्टी ऑयल एंड गैस (-2.27 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (-1.98 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (-0.95 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (-0.89 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (-0.89 प्रतिशत) की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे।
सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, ट्रेंट, एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस और एमएंडएम गेनर्स थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, इटरनल, बीईएल, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा, टाइटन, आईटीसी और एचयूएल लूजर्स थे। 
एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहा और ये गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर नकारात्मक असर डाला। बाजार अमेरिकी मध्यावधि चुनावों पर भी करीबी नजर रखे हुए है, ताकि भू-राजनीतिक हालात को लेकर अधिक स्पष्टता मिल सके। 
उन्होंने आगे कहा कि मजबूत नतीजों, बैंकिंग, ऑटो और फार्मा सेक्टर के लचीलेपन और निचले स्तरों पर की गई खरीदारी की मदद से सूचकांकों ने अपनी शुरुआती गिरावट का एक बड़ा हिस्सा कवर कर लिया। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड की पॉलिसी गाइडेंस पर होगी।
--आईएएनएस
 

[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]