businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विनीत अरोड़ा बने एगॉन लाइफ इंश्योरेंस के नए एमडी, सीईओ

Source : business.khaskhabar.com | Nov 28, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 aegon life insurance appoints vineet arora as new md ceo 275034नई दिल्ली। एगॉन लाइफ इंश्योरेंस ने विनीत अरोड़ा को नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है, जो साल 2018 के जनवरी से प्रभावी होगा। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अरोड़ा ने के. एस. गोपालकृष्णन की जगह ली है, जिन्होंने 17 नवंबर को कंपनी छोड़ दी थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एगॉन लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य लोक अधिकारी सबा आदिल अंतरिम प्रभारी और प्रमुख अधिकारी के रूप में काम करते रहेंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘अरोड़ा लंबे समय से आईसीआईसीआई समूह के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने साल 2002 से 2008 के बीच आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज में कई भूमिकाएं निभाई है और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के लिए विभिन्न बिक्री से संबंधित भूमिकाओं में काम किया और बैंकइंश्योरेंस और गठबंधन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद तक पहुंचे।’’

[@ ये 5 काम करने से होती हैं मां लक्ष्मी नाराज]


[@ कैसे बनते हैं आसाराम और राधे मां जैसे ढोंगी भगवान]


[@ ये दुनिया का सबसे ऊंचा व लंबा कांच से बना ब्रिज]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0