businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विप्रो के बाद अब टेक महिंद्रा में छंटनी!

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 after wipro now tech mahindra plans retrenchment 211575नई दिल्ली। रोजगार और विकास का दंभ भरने वाली सरकार के दावों से उलट नौकरियों की दुनिया का हाल बुरा चल रहा है। आईटी कर्मचारियों की छटनी लगातार जारी है। विप्रो अपने कर्मचारियों की संख्या पर कैची चलाने की तैयारी में जुट गई है तो इन्फोसिस ने इस काम के लिए रिव्यू करना शुरू कर दिया है। टेक महिंद्रा कंपनी अपने कर्मचारियों की छटनी शुरू कर दी है। सालाना परफॉर्मेस प्रोसेस के तहत एक हजार से अधिक कर्मचारियों को उनके काम से हटा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक टेक महिंद्रा ने सालाना परफॉर्मेस रिव्यू करना शुरू कर दिया है। छंटनी की गाज अभी और कितने कर्मचारियों पर गिरेगी यह पता नहीं चल पाया है। कंपनी में 1.17 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का कहना है कि हर साल बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की छंटनी की जाती है और इस साल भी ऎसा ही होगा। बता दें,देश की तीसरी सबसे बडी सॉफ्टवेटर सेवा कंपनी विप्रो ने करीब 600 कर्मचारियों को अप्रैल में बाहर का रास्ता दिखाया था। यहां छटनी की प्रक्रिया अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि करीब दो हजार कर्मचारियों पर इसका असर पडेगा।

[@ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]


[@ रिहाना ने अपने पूर्व प्रेमियों पर निशाना साधा ]


[@ इन क्रैश कोर्सेज से बनाएं शानदार करियर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0