businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयर इंडिया ने भुवनेश्वर से बैंकॉक के लिए उड़ान सेवा शुरू की

Source : business.khaskhabar.com | Dec 11, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 air india starts bhubaneswar to bangkok flight 277971भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यहां बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीपीआईए) से रविवार को भुवनेश्वर से बैंकॉक के लिए एयर इंडिया की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई।

यह उड़ान हर गुरुवार और रविवार को संचालित होगी।

इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए पटनायक ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

मुख्यमंत्री ने यात्रियों और कर्मचारियों के साथ केक काटा और कहा, ‘‘यह व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इसके अलावा यह हमारे बौद्ध पर्यटन केंद्रों की तरफ अधिक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा।’’

उड़ान संख्या ए 1338 ने भुवनेश्वर से लगभग अपराह्न 3.45 बजे उड़ान भरी और रात 8.15 बजे बैंकॉक पहुंची।

 इससे पहले दिन में विमान संख्या ए 1339 ने भारतीय समय के अनुसार सुबह 5.40 बजे 18 यात्रियों के साथ बैंकॉक से उड़ान भरी और रविवार सुबह सात बजे भुवनेश्वर पहुंची।

यात्रियों काआगमन के बाद जोरदार स्वागत किया गया।

पर्यटन मंत्री अशोक चंद्र पांडा ने कहा कि सीधी उड़ान से ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस साल 26 अप्रैल को एयर एशिया ने भुवनेश्वर से कुआलालंपुर तक उड़ान शुरू की थी।
(आईएएनएस)

[@ सोफिया ने कराया सुपरहॉट फोटोशूट]


[@ सूरज की किरणें देती हैं चमत्कारी लाभ]


[@ स्लिम और हॉट दिखने के लिए आजमाए यह टिप्स]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0