businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयर इंडिया की दिल्ली से वाशिंगटन के लिए सीधी उड़ान

Source : business.khaskhabar.com | Mar 31, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 air india to launch direct delhi washington flight 191986मुंबई। पहली बार एयर इंडिया नई दिल्ली से वाशिंगटन की सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह सेवा 7 जुलाई से शुरू होगी। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह इन दोनों शहरों को जोडऩे वाली इकलौती उड़ान होगी और इसमें बोइंग 777-200 एलआर विमान का प्रयोग किया जाएगा।

यह एयर इंडिया की अमेरिकी शहरों के लिए पांचवीं सीधी सेवा होगी। कंपनी इससे पहले न्यूयार्क, नेवार्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान शुरू कर चुकी है।

दिल्ली से वाशिंगटन और वाशिंगटन से दिल्ली की उड़ान हफ्ते में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। दोनों शहरों के बीच यात्रा में साढ़े पंद्रह घंटों का समय लगेगा।

इन विमानों में तीन श्रेणियों की सीटें होंगी, जिनमें फस्र्ट क्लाल की 8, बिजनेस क्लास की 35 और इकॉनमी क्लास की 195 सीटें होंगी।
(आईएएनएस)

[@ विवाह में आ रही है परेशानी तो अपनाएं ये उपाय]


[@ झाडू के ये टोटके आपको बना देंगे मालामाल]


[@ ये अचरज भरी बातें जान रह जाएंगे हैरान]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0