businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फेसबुक दोस्तों को ‘म्यूट’ करने के लिए लाया ‘स्नूज’ फीचर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 17, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 facebook rolls out snooze to mute friends 279468सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने अपने न्यूज फीड में नया स्नूज फीचर जारी किया है, जो इसके दो अरब से ज्यादा यूजर्स को किसी व्यक्ति, पेज या समूह को अस्थायी रूप से 30 दिनों के लिए अनफॉलो करने का विकल्प देता है।

यह फीचर यूजर्स को अपने दोस्तों, पेजों या समूहों से उन्हें बिना अपफ्रेंड, अनफॉलो या हमेशा के लिए ब्लॉक किए बिना उनसे अल्पकालीन ब्रेक दिलाएगा।

फेसबुक की उत्पाद प्रबंधक श्रुति मुरलीधरन ने शुक्रवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘‘स्नूज’ को चुनने के बाद आप कुछ समय के लिए उस दोस्त, पेज या समूह के न्यूज फीड नहीं देख पाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने लोगों से सुना है कि वे न्यूज फीड में क्या और कब देखना चाहते हैं, यह निर्धारित करने के लिए और विकल्प चाहते हैं। ‘स्नूज’ के साथ आपको किसी को हमेशा के लिए अनफॉलो या अनफ्रेंंड करने की जरूरत नहीं है, बल्कि किसी को पोस्ट से थोड़़े समय के लिए निजात दिला देता है।’’
(आईएएनएस)

[@ पुरुष आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय ]


[@ PICS-पांच ऎसे लोग जो कर देंगे हैरान]


[@ अण्डों के बारे में तरह तरह की अटकलियाँ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0