businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विनिर्माण क्षेत्र में जोरदार तेजी से फैक्ट्री उत्पादन 8 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 13, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 factory production increased by 8 percent in disinvestment sector 286226नई दिल्ली। विनिर्माण क्षेत्र में जोरदार तेजी से देश के फैक्ट्री उत्पादन में नवंबर में आठ फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जोकि अक्टूबर में 1.99 फीसदी और वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में 5.1 फीसदी पर थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आईआईपी आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र में मजबूती के कारण फैक्ट्री उत्पादन में तेजी आई है। साल-दर-साल आधार पर, विनिर्माण क्षेत्र में 10.2 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि खनन क्षेत्र में 1.1 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई और उपसूचकांक बिजली उत्पादन में 3.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

सीएसओ के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की नवंबर की त्वरित अनुमान रिपोर्ट में कहा गया है, साल 2017 के नवंबर माह का सामान्य सूचकांक 125.6 रहा, जोकि साल 2016 के नवंबर माह की तुलना में 8.4 फीसदी अधिक दर्ज किया गया। रपट में कहा गया, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2017 की अप्रैल-नवंबर अवधि में संचयी वृद्धि दर 3.2 फीसदी अधिक रही। छह उपयोग-आधारित वर्गीकरण समूहों में से, प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में 3.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिसका सूचकांक में सबसे अधिक 34.04 फीसदी भार है।

मध्यवर्ती वस्तुओं का सूचकांक में दूसरे नंबर पर भार है, उसमें 5.5 फीसदी की तेजी देखी गई। इसी प्रकार से, उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 23.1 फीसदी की और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 2.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त अवसंरचना या विनिर्माण वस्तुओं के उत्पादन में 13.5 फीसदी और पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीएसओ ने कहा, उद्योगों के संदर्भ में, विनिर्माण क्षेत्र के 23 में से 15 उद्योगों में नवंबर के दौरान इसके पिछले साल के समान महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि देखी गई।

[@ परीक्षा और इंटरव्यू में पानी हैं सफलता तो अपनाएं ये उपाय]


[@ ये ब्वॉयफ्रेंड कई सालों से पी रहा है अपनी गर्लफ्रेंड का खून]


[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0