businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गार्मिन इंडिया ने नया स्मार्ट एक्टिविटी ट्रैकर उतारा

Source : business.khaskhabar.com | Dec 21, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 garmin india unveils new smart activity tracker 280397नई दिल्ली। स्मार्ट वेयरेबल निर्माता गार्मिन इंडिया ने बुधवार को वीवोस्पोर्ट स्मार्ट एक्टिविटी ट्रैकर 15,990 रुपये में भारतीय बाजार में लांच किया।

गार्मिन इंडिया के राष्ट्रीय बिक्री प्रबंधक अली रिजवी ने एक बयान में कहा, ‘‘‘वीवोस्पोर्ट’ इनडोर और आउटडोर स्ट्रेंथ-गतिविधियों को कई फायदे मुहैया कराता है। हर तरह से यह आपके स्वास्थ्य की हर समय हर तरीके से निगरानी के लिए एक आदर्श गैजेट है।’’

कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस की बैटरी लाइफ सात दिन की है, जो यूजर्स को अपनी कैलोरी जलाने की जानकारी, दौरने की गति, दूरी आदि की जानकारी मुहैया कराती है।

इस डिवाइस में बिल्ट-इन हार्ट रेट मॉनिटर सिस्टम भी है और यह जल प्रतिरोधी है।

यह डिवाइस अमेजन डॉट इन और अन्य चुनिंदा दूकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।(आईएएनएस)

[@ तलवे रग़डने से दमकता है चेहरा, जानिए कैसे... ]


[@ B.Spl: गुलजार साहब और मीना कुमारी के बीच था गहरा रिश्ता]


[@ बनना है बैंक पीओ.. तो ध्यान रखें ये बातें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0