businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना 30हजार के पार, चांदी में नरमी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 28, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold crosses 30000 mark 178572नई दिल्ली। मंगलवार को स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली व सकारात्मक वैश्विक रूख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रूपए के सुधार के साथ 30,150 रूपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। कमजोर उठाव से चांदी का भाव 30 रूपए की गिरावट के साथ 43,850 रूपए प्रति किलो पर टिका। 

सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि सोने में तेजी विदेशों में मजबूती के चलते है। इसके साथ साथ चालू शादी विवाह के मौसम की मांग से भी पीली धातु की चमक बढी है। सिंगापुर में सोना 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,253.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 25-25 रूपए के सुधार के साथ क्रमश: 30,150 रूपए और 30,000 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। 

सोमवार को इनमें 50 रूपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्नी 24,500 रूपये प्रति आठ ग्राम के भाव पर स्थिर बनी रही। चांदी सिक्का (लिवाल) 74,000, (बिकवाल) 75,000 रूपए प्रति सैंकडा पर स्थिर रहा। चांदी तैयार के भाव 30 रूपए टूट कर 43,850 रूपए और साप्ताहिक डिलीवरी 125 रूपए नरम हो 43,260 रूपए प्रति किलो पर बंद हुई।

[@ यहां गोरा बच्चा जन्मा तो मरना तय, जानिए क्यों?]


[@ क्या आप जानते हैं ये रोचक तथ्य!]


[@ रहना है मेंटली फिट तो जरूर पढ़े ये टिप्स]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0