businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गूगल मैप ने भारत में दोपहिया प्रणाली शुरू की

Source : business.khaskhabar.com | Dec 06, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 google maps introduces two wheeler mode in india 276859नई दिल्ली। भारत में दोपहिया वाहन चालकों को अपने गंतव्य की सबसे सही रास्ते की जानकारी देने के लिए गूगल ने मंगलवार को अपने मैप्स फीचर में दोपहिया के लिए वॉयस असिस्टेंट की क्षमता वाले नौवहन मार्ग को शामिल किया है।

भारत में गूगल मैप्स के नए ट्रैवल मोड में अब ड्राइव, ट्रेन या बस और वॉक के साथ बाइक का विकल्प भी मिलेगा।

गूगल के उपाध्यक्ष (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स टीम) सीजर सेनगुप्ता ने कहा, ‘‘गूगल मैप्स में ‘दोपहिया प्रणाली (टू-व्हीलर मोड)’ फीचर भारत में पहली बार लांच किया गया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार है, और लाखों मोटरसाइकिल और स्कूटर चालक की नौवहन जरूरतें चारपहिया वाहन चालकों की जरूरतों से अलग होती हैं।’’

दोपहिया प्रणाली में मैप पर वे रास्ते दिखेंगे, जो कारों और ट्रकों के लिहाज से सही नहीं होंगे, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों के लिए शार्टकट का काम करेंगे।

इसके अलावा इसमें वैयक्तिकृत टैफिक और आगमन समय की जानकारी भी दी जाएगी।

सेनगुप्ता ने कहा, ‘‘चूंकि बहुत सारे भारतीय नौवहन के लिए स्थानीय लैंडमाक्र्स पर भरोसा करते हैं, इसलिए दोपहिया प्रणाली में रास्ते में पडऩेवाले प्रमुख लैंडमाक्र्स दिखेंगे, ताकि चालक यात्रा शुरू करने से पहले ही अपने ट्रिप की योजना बना सकें, और दोपहिया वाहन चलाते वक्त उसे बार-बार स्मार्टफोन को देखने की जरूरत न पड़े।’’

दोपहिया प्रणाली को आनेवाले महीनों में अन्य देशों में भी लांच किया जाएगा।
(आईएएनएस)

[@ घबराएं नहीं: आसानी से मुंह की दुर्गंध से पाएं छुटकारा]


[@ इस राशि पर मेहरबान रहेंगी धन की देवी लक्ष्मी]


[@ प्याज बहुत ही उपयोगी,इसमें हैं यहगुण]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0