businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गूगल ने भारत में ‘गूगल प्ले म्यूजिक’ की शुरुआत की

Source : business.khaskhabar.com | Apr 07, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 google play music subscription now in india 195341नई दिल्ली। संगीत प्रेमियों के लिए खास पेशकश करते हुए गूगल इंडिया ने गुरुवार को भारत में ‘गूगल प्ले म्यूजिक’ सदस्यता की शुरुआत की।कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘गूगल प्ले म्यूजिक सभी एंड्रायड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध है। उपभोक्ता शुरुआती चरण में साइनअप करके सभी तीनों प्लेटफार्मों पर निशुल्क परीक्षण कर सकते हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘शुरुआती पेशकश के तौर पर यदि आप पहले 45 दिनों में साइन अप करते हैं, यह रियायती सदस्यता प्रस्ता के तौर पर यह 89 रुपये प्रति महीने में उपलब्ध है।’’

‘गूगल प्ले म्यूजिक’ 4 करोड़ से ज्यादा स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय हिट संगीत एक सूची प्रदान करता है।

गूगल प्ले म्यूजिक के लीड प्रोडक्ट प्रबंधक एलियास रोमन ने कहा, ‘‘गूगल प्ले म्यूजिक के सदस्यता के साथ भारतीय कई भाषाओं की अपनी पसंदीदा संगीत को सुन सकेंगे। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और कई अन्य भाषाएं होंगी।’’ (आईएएनएस)

[@ एलेन, केरी, वियोला को पछाड प्रियंका ने जीता यह अवॉर्ड]


[@ ऐसी लडकियां जॉब के लिए जल्दी होती है सेलेक्ट]


[@ ऐसे घर में नहीं रूकती लक्ष्मी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0