businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नए प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए कार्यबल का गठन

Source : business.khaskhabar.com | Nov 23, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 government sets up a panel to draft new direct tax law 273941नई दिल्ली। देश की आर्थिक जरूरतों के अनुरूप नए प्रत्यक्ष कर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए सरकार ने एक कार्यबल का गठन किया है। कार्यबल अपना कार्य नियमित करने के लिए अपनी कार्य प्रणाली तय करेगा और छह महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगा।

इसी साल एक व दो 2 सितम्बर को आयोजित राजस्व ज्ञान संगम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आयकर कानून 1961 को तैयार किए हुए 50 वर्ष से अधिक हो चुके हैं और इसका मसौदा दोबारा तैयार करने की जरूरत है। छह सदस्यीय इस कार्यबल का संयोजक अरविन्द मोदी, सदस्य कानून, सीबीडीटी को बनाया गया है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अरविन्द सुब्रमण्यम कार्यबल में स्थायी रूप से विशेष आमंत्रित होंगे। कार्यबल विभिन्न देशों में मौजूद प्रत्यक्ष कर प्रणाली, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रणाली, देश की आर्थिक जरूरतों और इससे जुड़े किसी अन्य मुद्दे पर विचार कर उपयुक्त प्रत्यक्ष कर कानून तैयार करेगा।

[@ शादी के बाद बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कहा अलविदा]


[@ पढ़े: नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया]


[@ बहुत गुणकारी है चुकंदर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0