businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ब्रिटेन ने धनी लोगों में हिंदुजा ब्रदर्स टाॅप पर

Source : business.khaskhabar.com | May 08, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hinduja brothers on top in uk rich people list 209920लंदन। ब्रिटेन के धनी लोगों की इस साल की सूची में भारतीयों का फिर से दबदबा कायम है। इस लिस्ट में भारतीय मूल के हिंदुजा ब्रदर्स ने टाॅप पर अपनी जगह बनाई है। हिंदुजा ब्रदर्स की अनुमानित संपत्ति अब 16.2 अरब पाउंड हो गई है जो पिछले साल की तुलना में 3.2 अरब पाउंड अधिक है। हिंदुजा समूह ने तेल एवं गैस, आॅटोमोटिव, आईटी, ऊर्जा, मीडिया, बैकिंग व हैल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में निवेश से यह कमाई की है। ब्रिटेन की धनिकों की इस 1000 लोगों की लिस्ट में हिंदुजा ब्रदर्स के अलावा 40 भारतीय मूल के अन्य लोग भी शामिल हैं। लक्ष्मी मित्तल सबसे धनी व्यक्तियों में 4थें पायदान पर हैं। ब्रिटेन के 134 अरबपतियों की सूची में श्रीचंद दूसरे, भारत में जन्में उद्योगपति बंधु डेविड व सिमोन रयूबेन सूची में तीसरे स्थान पर हैं। सूची में भारतीय मूल के गुजराती बंधु मोहसिन व जुबेर इसा, लार्ड स्वराज पाल, मठाडू बंधु (राज, टोनी व हरपाल), श्रीप्रकाश लोहिया, सुनील वासवानी, अनिल अग्रवाल तथा सिमोन, बाबी व रोबिन अरोड़ा भी शामिल हैं। 

[@ इस बीमारी में रामबाण ईलाज हैं गधी का दूध!]


[@ इस बारे में बेटी नहीं लेती मां केटी की राय ]


[@ लड़कियां भी ताकती हैं, लडकियों को, क्यों!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0