businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हिताची इंडिया के एमडी बने भरत कौशल

Source : business.khaskhabar.com | Apr 27, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hitachi india appoints bharat kaushal as md 205021नई दिल्ली। हिताची इंडिया ने गुरुवार को भरत कौशल को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया। यह पद संभालने वाले  वह पहले भारतीय हैं।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह नई नियुक्ति एक जून से प्रभावी होगी। कौशल के नेतृत्व में भारत में हिताची के सामाजिक नवाचार कारोबार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

वर्तमान में कौशल भारत में सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) के अध्यक्ष हैं। वह पहले गैर जापानी शख्स हैं, जो एसएमबीसी इंडिया के सीईओ नियुक्त हुए हैं।

कौशल के मुताबिक, ‘‘एक प्रतिष्ठित विरासत वाली कंपनी का नेतृत्व करना सौभाग्य की बात है। मेरा ध्यान हिताची सामाजिक नवाचार कारोबार बढ़ाने पर रहेगा।’’

कौशल वर्तमान में भारत तथा जापान सरकारों द्वारा स्थापित इंडो-जापान टास्क फोर्स (आईजेटीएफ) के सदस्य हैं।
(आईएएनएस)

[@ रोज चावल खाने से होते हैं गजब के फायदे]


[@ इस मंदिर से खौफ खाती हैं महिलाएं, कट जाते हैं बाल!]


[@ फ़ैशन मॉडल बनना है.. तो पढ़े ये]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0