businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश का विदेशी पूंजी भंडार 55.42 करोड़ डॉलर घटा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india foreign capital reserves raise 5542 million dollar 272585नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 17 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 55.42 करोड़ डॉलर बढक़र 399.29 अरब डॉलर हो गया, जो 25,949.3 अरब रुपये के बराबर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 55.58 करोड़ डॉलर बढक़र 374,87 अरब डॉलर हो गया, जो 24,366.8 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 20.66 अरब डॉलर रहा, जो 1,338.7 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 18 लाख डॉलर घटकर 1.48 अरब डॉलर हो गया, जो 96.8 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 2 लाख डॉलर बढक़र 2.26 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 147 अरब रुपये के बराबर है।
(आईएएनएस)

[@ इन राशियों की लडकियां किसी को भी कर सकती हैं आकर्षित, जानें कैसे!]


[@ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]


[@ 4 आसान उपायोंके साथ सीखें अंग्रेजी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0