businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंडिगो घरेलू मार्गों पर अतिरिक्त उड़ान शुरू करेगी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 15, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indigo will start additional flights on domestic routes 199284नई दिल्ली। किफायती यात्री विमानन कंपनी इंडिगो जून से घरेलू नेटवर्क पर अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

एयरलाइन के मुताबिक इन अतिरिक्त उड़ानों में बेंगलुरू से दिल्ली के बीच 15वीं उड़ान और बेंगलुरू से हैदराबाद के बीच 10वीं अतिरिक्त उड़ान और कोलकाता से बेंगलुरू (दोनों तरफ से) उड़ान शामिल है।

एयरलाइन ने कहा कि वह इसके अलावा रांची गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम से भी नई उड़ानें शुरू करेगी।

इंडिगो के अध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष ने बताया, ‘‘हमने घरेलू क्षेत्र में व्यापार और अवकाश यात्रा की बढ़ती मांग को देखा है। गर्मी के समय शुरू की गई ये अतिरिक्त उड़ानें देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के हमारे वादे के अनुरूप है।’’

फिलहाल इंडिगो के पास 133 एयरबस ए 320 विमान है। कंपनी रोजाना 44 गंतव्यों के लिए 907 उड़ानें संचालित करती है।
(आईएएनएस)

[@ झाडू के ये टोटके आपको बना देंगे मालामाल]


[@ उपहार में ये चीजें भूलकर भी ना लें और न ही दें ]


[@ बालों को देखकर जानें किसी भी लडकी का स्वभाव]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0