businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंफोसिस के सीईओ पारेख को मिलेगा 16.25 करोड़ रुपये वेतन

Source : business.khaskhabar.com | Jan 05, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 infosys to pay ceo parekh 1625cr annual salary 284163बेंगलुरू। अपने शीर्ष अधिकारी को उच्च वेतन देने पर होने वाली संभावित आलोचना को रोकने के लिए वैश्विक सॉफ्टवेयर दिग्गज इंफोसिस ने कहा कि वह नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक (सीईओ और एमडी) सलिल एस. पारेख को 16.25 करोड़ रुपये का सालाना वेतन देगी।

बंबई शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि 6.5 करोड़ रुपये के नियत वेतन और 9.75 करोड़ रुपये के परिवर्तनीय वेतन के अतिरिक्त पारेख को 3.5 करोड़ रुपये के बराबर सीमित स्टॉक यूनिट (आरएसयू) या शेयर (5 रुपये के फेस वैल्यु) मिलेगा और 13 करोड़ रुपये का वार्षिक प्रदर्शन इक्विटी अनुदान मिलेगा। इस तरह कुल मिलाकर उन्हें पांच सालों के लिए 32.5 करोड़ (50 लाख डॉलर) का पैकेज दिया जा रहा है।

पारेख का समग्र सालाना वेतन (50 लाख डॉलर) कंपनी द्वारा पूर्व सीईओ विशाल सिक्का को दिए गए 1.16 करोड़ डॉलर (72 करोड़ रुपये) से 45 फीसदी कम है। सिक्का इस पद पर 1 अगस्त 2014 से 24 अगस्त 2017तक रहे।

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने सिक्का को इतना अधिक वेतन देने के लिए कई बार आलोचना की थी और कहा था कि शीर्ष अधिकारियों का वेतन सीमित होना चाहिए।

पारेख को वेतन और शेयरों के अलावा उनके कार्यकारी पद पर लागू होनेवाले स्वास्थ्य और जीवन बीमा के लाभ भी मिलेंगे।

नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने कहा, ‘‘पैकेज में पेड छुट्टियां, यात्रा और मनोरंजन खर्च भी शामिल है, जो कंपनी के कार्यकारी को दिए जाते हैं।’’

नियुक्ति के प्रस्ताव के अन्य नियमों के अनुसार पारेख का पांच साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें तीन साल और नवीनीकृत करने का विकल्प होगा, जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर होगा।

फाइलिंग में कहा गया, ‘‘53 वर्षीय पारेख 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।’’

अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी को छोडऩे के लिए पारेख या कंपनी को तीन महीनों का नोटिस देना होगा। (आईएएनएस)

[@ 11 पीपल के पत्ते दूर कर सकते हैं पैसों की तंगी]


[@ सलमान संग डेटिंग की खबरों पर एमी जैक्सन बोली...]


[@ UPSC की तैयारी करने जा रहें हैं... तो पढ़े!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0