businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मोटोरोला ने कोलकाता में तीन नए ‘मोटो हब्स’ किए लांच

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 motorola launches three moto hubs in kolkata 272369कोलकाता। देश में 50 ‘मोटो हब्स’ लांच करने की अपनी प्रतिबद्धिता के तहत मोटोरोला ने गुरुवार को कोलकाता में तीन नए ‘मोटो हब्स’ खोलने की घोषणा की।

इससे पहले कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में 6 ‘मोटो हब्स’ खोले थे।  

‘मोटो हब्स’ में यूजर्स को मोटोरोला उत्पादों के ऑनलाइन और ऑफलाइन पोर्टफोलियो को एक छत के नीचे अनुभव करने तथा खरीदने का मौका मिलता है, जिसमें हाल में लांच किया गया ‘मोटो एक्स4’ भी उपलब्ध है।

मोटोरोला मोबिलिटी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुधीन माथुर ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के दूसरे हिस्सों में खोले गए हमारे ‘मोटो हब्स’ को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार जारी रखेंगे।’’

‘मोटो हब्स’ के उद्घाटन ऑफर के तहत मोटोरोला का स्मार्टफोन खरीदने पर मोटोरोला एक्सेसरीज पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।

ये तीन ‘मोटो हब्स’ फोरम मॉल, साल्ट लेक के सिटी सेंटर और अवनी मॉल में खोले गए हैं।

(आईएएनएस)

[@ भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...]


[@ मौसम ठंडा होते ही बढ़ गए 40 प्रतिशत ज्यादा मरीज]


[@ चुकंदर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0