businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ओटीपीसी का मुनाफा रिकार्ड 906 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | May 21, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 otpc profit up 906 percent 216088अगरतला। सरकारी कंपनी ओएनजीसी त्रिपुरा बिजली कंपनी (ओटीपीसी) ने वित्त वर्ष 2016-17 में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में रिकार्ड 906 फीसदी का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने शनिवार को यह घोषणा की।

ओएनजीसी त्रिपुरा में गैस आधारित कंबाइंड-साइकिल बिजली घर चलाती है।

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) द्वारा शनिवार को यहां जारी बयान में कहा गया, ‘‘वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान ओटीपीसी ने 130.45 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जोकि पिछले वित्त वर्ष में हुए 12.96 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में 906 फीसदी अधिक है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘इस हफ्ते की शुरुआत में नई दिल्ली में हुई बोर्ड की बैठक में ओटीपीसी ने पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी 11.50 करोड़ रुपये का 7.5 फीसदी प्रथम लाभांश घोषित किया है जो वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 84 करोड़ रुपये है।’’

ओटीपीसी का कंबाइंड साइकिल बिजली घर उत्तर पूर्व का सबसे बड़ा बिजलीघर है, जो सातों उत्तर पूर्वी राज्यों की बिजली जरूरतों का 35 फीसदी पूरा करता है।
(आईएएनएस)

[@ कम नींद कर सकती है याददाश्त कमजोर]


[@ हर काम में सफलता पाने के लिए करें ये पांच काम ]


[@ इस पेड पर फल नहीं औरतें उगती हैं....]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0