businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

PIA कराची-मुंबई उडान बंद करेगी

Source : business.khaskhabar.com | May 05, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 pia plans to stop karachi mumnai flight 208844इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह विशुद्ध आर्थिक कारणों से कराची-मुंबई उडान को बंद करने पर विचार कर रही है, जबकि नई दिल्ली के लिए उसकी उडान जारी रहेगी।

पीआईए के प्रवक्ता डानियल गिलानी ने डॉन ऑनलाइन को बताया कि पीआईए इस पर विचार कर रही है और जल्द ही अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण विमान सेवा बंद करने की तैयारी की खबरों को खारिज करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि इस कदम के पीछे विशुद्ध आर्थिक कारण है। यह कदम इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या में आई कमी के कारण उठाया जा रहा है जबकि कराची-नई दिल्ली मार्ग पर कंपनी की उडान सेवा जारी रहेगी। (आईएएनएस)

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]


[@ इस महीने में जन्मी लड़कियों का ऐसा होता है स्वभाव]


[@ परीक्षा और इंटरव्यू में पानी हैं सफलता तो अपनाएं ये उपाय]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0