businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑरकॉम को एयरसेल के विलय के लिए मिली CCI की मंजूरी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 21, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 rcom gets cci approval for aircel merger 186822नई दिल्ली। रिलायंस कम्यूनिकेशन (आरकॉम) को एयरसेल के साथ प्रस्तावित विलय को प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

इस बयान में कहा गया, ‘‘रिलायंस कम्युनिकेशन लि. को कंपनी के वायरलेस खंड को एयरसेल लि. और डिशनेट वायरलेस लि. में विलय करने की सीसीआई की तरफ से मंजूरी मिल गई है।’’

कंपनी ने इस विलय के लिए पहले ही भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), बीएसई लि. (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) की मंजूरी मिल गई है तथा कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई शाखा के पास मंजूरी के लिए आवेदन भेजा है।

इस विलय के बाद रिलायंस कम्युनिकेशन और वर्तमान शेयरधारकों की एयरसेल में 50-50 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी।(आईएएनएस)

[@ पीले रंग की फल-सब्जियां खाएं, रोग भगाएं]


[@ इनके पास है 7 हजार कारें, सोने से जडा महल, घूमते हैं सोने के प्लेन में ]


[@ अनोखी प्रथा: बच्चों के लिए करते हैं दो शादियां]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0