businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस पॉवर का मुनाफा 273 करोड़ रुपये

Source : business.khaskhabar.com | Nov 12, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance power clocks rs 273 crore net profit in q2 271140नई दिल्ली। रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस पॉवर लि. का मुनाफा वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 273 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। कंपनी ने एक बयान में यहां यह जानकारी दी।

कंपनी ने वित्तवर्ष 2016-17 की समान तिमाही में 272 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी कुल आय 2,380 करोड़ रुपये रही।

इस दौरान कंपनी के मध्यप्रदेश के सासन स्थित यूएमपीपी संयंत्र में 763.5 करोड़ यूनिट का बिजली उत्पादन हुआ, जोकि 87 फीसदी की उपलब्धता पर  काम कर रही है। कंपनी के कैप्टिव कोयला खदानों 45 लाख टन कोयले का उत्पादन हुआ।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘समीक्षाधीन तिमाही में बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी के बावजूद कोयले की लागत में प्रति टन 55 फीसदी गिरावट के कारण कंपनी के राजस्व में कमी आई, जिसके कारण खरीदारों के बिजली की दर प्रति यूनिट कम हुई है।’’

कंपनी के उत्तर प्रदेश के रोजा पॉवर संयत्र में चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान 184.4 करोड़ यूनिट का उत्पादन हुआ।
(आईएएनएस)

[@ बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप]


[@ करोगे ये काम तो मौत भागेगी दूर. . .]


[@ रोज बच्चों से कहना न भूलें ये 5 बातें ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0