businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप स्टोर पर स्नैपचैट की रेटिंग फिसली

Source : business.khaskhabar.com | Apr 17, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 snapchat ratings drop to one star on app store 200152नई दिल्ली। स्नैपचैट के सीईओ इवान स्पीगल के भारत जैसे ‘गरीब देश’ में अपने व्यापार को न बढ़ाने की बात सार्वजनिक होने के बाद एप स्टोर पर ‘पांच स्टार’ की लोकप्रियता वाले स्नैपचैट एप की रेटिंग ‘एक स्टार’ पर आ गई है।

एप स्टोर के एप इनफो के अनुसार, रविवार को इस कंपनी के हाल के वर्जन वाले एप की उपभोक्ता रेटिंग ‘एक स्टार’ (6,099 रेटिंग पर आधारित) थी और सभी वर्जनों की रेटिंग ‘एक और आधा स्टार’ (9,527 रेटिंग पर आधारित) थी।

एंड्रोएड प्ले स्टोर के लिए एप की रेटिंग ‘चार स्टार’(11,932,996 रेटिंग पर आधारित) थी।

अमेरिका की एक न्यूज वेबसाइट वैरायटी के अनुसार, शनिवार को स्नैपचैट के पुराने कर्मचारी एंटोनियो पोमपिआनो कह रहे थे कि कंपनी के सीईओ इवान स्पीगेल ने सितंबर 2015 को उनसे कहा था, ‘‘यह एप केवल अमीर लोगों के लिए है। मैं इसे गरीब देशों जैसे भारत और स्पेन में नहीं ले जाना चाहता।’’

कंपनी के पुराने कर्मचारी ने सीईओ द्वारा कही गई बात को आगे बताया, जिसमें इवान कह रहे थे, ‘‘भारतीय टिप्पणी को ठीक से नहीं लेते हैं और सोशल मीडिया का उपयोग सीईओ के बयानों पर कटाक्ष करने के लिए करते हैं। जब एप की रेटिंग गिरती है, तब सीईओ और एप की निंदा बढ़ जाती है।’’

एक यूजर ने एप स्टोर पर सीईओ की आलोचना करते हुए लिखा, ‘‘पहले तो मैं इस एप को कोई खराब स्टार भी नहीं देना चाहता। स्नैपचैट के सीईओ इवान बताते हैं कि वह कितने मूर्ख हैं। मैं मानता हूं कि इस कंपनी का तीन-चौथाई हिस्सा भारतीय कर्मचारियों द्वारा चल रहा है। यदि वह गरीब देशों में इसका विस्तार नहीं करना चाहते, तब यह एप फ्री क्यों है? वह क्यों नहीं इस पर कोई फीस लेते?’’  

कुछ यूजर्स ने लिखा, ‘‘गरीब भारत और स्पेन को स्नैपचैट से बेहतर की जरूरत है। अलविदा, मेरे स्नैपचैट अकाउंट और स्नैप इंक। तुम समय के जाने वाले और उपहास पूर्ण उत्पाद होगे और बेचारे इवान स्पीगेल।’’

रातभर ट्वीटर पर यह एप सबसे ज्यादा प्रचलित हैशटैग बॉएकॉटस्नैपचैट बना रहा।

एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अभी तक किसी हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई आदि को ट्वीट करते नहीं देखा है। हमें एक करने के लिए धन्यवाद स्नैपचैट।’’

एक और यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘मैं स्नैपचैट का आदी था, लेकिन मैं इस एप से ज्यादा अपने देश से प्यार करता हूं। देखते हैं, तुम बगैर भारतीयों के कैसे पैसे कमाते हो? इवान स्पीगेल, बॉयकॉटस्नैपचैट।’’

कुछ यूजर्स ने एप को घृणास्पद विषय वस्तु के लिए छोड़ दिया और एक संदेश छोड़ा, ‘‘प्यारे स्नैपचैटसपोर्ट, तुम्हारी दोषपूर्ण विषय वस्तु के लिए छोड़ा। बॉयकॉटस्नैपचैट।’’

गुरुवार को फोब्र्स की एक रपट के अनुसार, फेसबुक के तस्वीर साझा करने वाले एप इंस्टाग्राम ने स्नैपचैट को रोज कहानियों वाले फीचर को पीछे छोड़ दिया है। 2013 में स्नैपचैट की पहली बार शुरुआत हुई थी।

 इंस्टाग्राम पर कहानियों वाले फीचर को 20 करोड़ लोग रोज उपयोग करते हैं। जनवरी के बाद से इसमें 5 करोड़ की वृद्धि हुई है।

वहीं दूसरी ओर 2013 के अक्टूबर में शुरू हुए स्नैपचैट की कहानियों वाले फीचर को फरवरी माह में 16.1 करोड़ लोग रोज उपयोग करते थे।

‘कहानी’ फीचर एक फोटो और वीडियो क्लिपों, फिल्टरों और स्पेशल इफैक्ट्स के साथ एक अल्पकालिक कड़ी है। अभी हाल ही में स्नैपचैट की नकल करते हुए फेसबुक और वाट्सएप ने भी इस तरह के फीचर की शुरुआत की है।

स्नैपचैट के भारत में 40 लाख से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं।
(आईएएनएस)

[@ क्या आप जानते है, इंसान में कैसे हुआ बुद्धि का विकास!]


[@ आखिर क्यों करती हैं लडकियां Break-up]


[@ दुनिया का सबसे बड़ा बम नहीं MOAB, रूस के FOAB से बहुत छोटा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0