businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

TCS का शुद्ध मुनाफा 2016-17 में 8.6 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 19, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 tcs posts robust quarterly annual growth 201122मुंबई। वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिस के शुद्ध मुनाफे में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 8.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि 26,289 करोड़ रुपये रहा।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में मंगलवार को दाखिल नियामकीय रपट में भारतीय आईटी दिग्गज ने कहा कि समीक्षाधीन वित्त वर्ष में उसके राजस्व में 8.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और यह 1,17,966 करोड़ रुपये रहा।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग मानक (आईएफआरएस) के तहत समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय में पिछले साल की तुलना में 6.2 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 3.92 अरब डॉलर रहा। जबकि इस दौरान कंपनी के राजस्व में 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 17.58 अरब डॉलर रहा।
(आईएएनएस)

[@ प्रियंका एक पोशाक के कारण फिर सुर्खियों मे ....]


[@ #RarePics-सलमान हो या रणबीर,सभी संग दिखी क्यूट]


[@ देनी है सपनो को लंबी उड़ान..तो पढ़े!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0