businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध से भारतीय रबर उद्योग को लाभ

Source : business.khaskhabar.com | Dec 19, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 us and china trade war is having a positive rub off effect on the indian rubber industries 357712चेन्नई। अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध का भारतीय रबर उद्योग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, क्योंकि देश से अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एआईआरआईए) के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एआईआरआईए के अध्यक्ष विक्रम माकड़ ने संवाददाताओं से कहा, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध भारतीय रबर उद्योग के लिए सकारात्मक रहा है, जो अमेरिका को निर्यात कर रहे हैं। कई रबर उत्पादों को अमेरिकी कंपनियों से अनुमोदन प्राप्त करना अब अपेक्षाकृत आसान हो गया है। ऐसे उत्पाद बनानेवालों के लिए यह व्यापार युद्ध सकारात्मक रहा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को रबर उत्पाद निर्यात करनेवाली भारतीय कंपनियों की स्थिरता व्यापार युद्ध की वजह से बढ़ गई है। एआईआरएआई द्वारा अगले महीने मुंबई में होने वाले इंडिया रबर एक्सपो 2019 के रोड शो के लिए वह यहां आए थे। एआईआरएआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी. टी. चंद्रशेखरन के मुताबिक, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध निश्चित रूप से भारतीय उद्योगों के लिए सकारात्मक है।

माकड़ ने कहा कि भारतीय रबर उत्पादों का उद्योग करीब सात अरब डॉलर का है। इंडिया रबर एक्सपो के बारे में चंद्रशेखरन ने कहा कि दो रिवर्स बायर-सेलर्स सम्मेलन (अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू) का आयोजन किया जाएगा, जिससे भारत से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। माकड़ ने कहा, हमारी जानकारी के मुताबिक, पिछली बार हुए इंडिया रबर एक्सपो के बाद करीब 40 लाख डॉलर के लेनदेन हुए हैं। इस प्रदर्शनी में देश-विदेश के 300 से ज्यादा प्रदर्शक भाग लेंगे।

[@ यह है मंकी मैन! कारनामे जान रह जाएंगे दंग]


[@ जन्माष्टमी पर घर लायें ये 5 चींजें, होगी प्रेम-धन की बारिश]


[@ इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0