businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यस बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 30 फीसदी से ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 20, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 yes banks standalone q4 net profit up 30 percent 201721मुंबई। निजी क्षेत्र के यस बैंक ने वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 30.2 फीसदी वृद्धि दर्ज की है। बुधवार को यह जानकारी दी गई।

कंपनी का शुद्ध लाभ 2015-16 की इसी तिमाही के  702.1 करोड़ रुपये से बढक़र 941.1 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान इसकी कुल आय 41.7 फीसदी बढक़र 2,897.1 करोड़ हो गई, जो इसी अवधि के दौरान 2015-16 की चौथी तिमाही में 2,044.2 करोड़ रुपये थी।

निजी कर्जदाता की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) चौथी तिमाही में 1,639.7 करोड़ रुपये हुई, इसमें बीते साल के मुकाबले 32.1 फीसदी का इजाफा हुआ। यह बीते साल इसी तिमाही में 1,241.4 करोड़ रुपये रही।

इसके अलावा कंपनी का शुद्ध लाभ 2015-16 के 2539.4 करोड़ रुपये के मुकाबले पूरे वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 3,330.1 करोड़ रुपये रहा। इस तरह 31.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके अतिरिक्त यस बैंक की कुल शुद्ध आय वित्तीय वर्ष की समीक्षा अवधि के दौरान 36.8 फीसदी बढक़र 9,954.1 करोड़ रुपये हो गई, जो 2015-16 के दौरान 7,278.9 करोड़ रुपये थी।
(आईएएनएस)

[@ सौंदर्य पाठ्यक्रमों से दें करियर को पंख]


[@ अगर आपके व्हॉट्सएप पर यह मैसेज तो हो जाएं सावधान ]


[@ बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों का लंबा कद अभिनेताओं के लिए आफत ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0