केंद्र ने खरीफ 2026-27 के लिए एमएसपी पर दालों और तिलहनों की खरीद को मंजूरी दी; 5,547.99 करोड़ रुपए किए आवंटित
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 5,547.99 करोड़ रुपए की खरीद को मंजूरी दी।
देशी घी में उबाल: 15 दिन में ₹15 प्रति किलो की तेजी, दक्षिण भारत में दूध संकट से गाय का घी ₹725 के पार
त्योहारी और वैवाहिक मांग तथा डेयरियों में कम स्टॉक के चलते देशी घी में दो हफ्तों में ₹15 प्रति किलो का उछाल आया है। कच्चे दूध के बढ़ते दाम और दक्षिण भारत में दूध की किल्लत से गाय के घी में ₹30 की तेजी दर्ज की गई, जिससे सोनई व तिरूमाला ब्रांड के भाव ₹725 प्रति किलो होलसेल तक पहुंच गए हैं। देश में 73% घी की घरेलू खपत और बटर के 7.44 लाख टन उत्पादन अनुमान के बावजूद आगामी महीनों में तेजी जारी रहने के आसार हैं।
ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं से कीमती धातुओं पर दबाव, सोने-चांदी में 1 प्रतिशत से ज्यादा तक की गिरावट
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कीमती धातुओं में यह गिरावट मुख्य रूप से अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के कारण आई। इस तनाव ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों को ऊंचा बनाए रखा है, जबकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी ने सोने और चांदी जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश विकल्पों को कम आकर्षक बना दिया है।
अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा भारतीय कंपनी समूह
भारत में जन्मे रेवंत रुइया के परिवार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में आयोवा में एक नए स्टील प्लांट की योजना की घोषणा की है। रुइया ने अमेरिका में स्टील के क्षेत्र में प्रस्तावित निवेश को 'घर वापसी' जैसा बताया।
यूएस फेड के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद से गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ 3.6 प्रतिशत तक फिसले
एसबीआई सिल्वर ईटीएफ करीब 3.6 प्रतिशत गिरकर 216.23, निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ 3.57 प्रतिशत घटकर 210.99, टाटा सिल्वर ईटीएफ 3.51 प्रतिशत घटकर 21.43 और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ 3.44 प्रतिशत घटकर 220.49 पर पहुंच गया है।
सोने और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतें 2.5 प्रतिशत तक गिरीं
सोने और चांदी में सोमवार के सत्र में गिरावट देखने को मिली और शुरुआती कारोबार में ही दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 2.5 प्रतिशत तक कम हो गया।
सरकार ने कैप्टिव कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को उपलब्ध पूरी क्षमता पर चलाने का दिया निर्देश
बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली मंत्रालय ने बिजली अधिनियम की धारा 11 लागू करते हुए 50 मेगावाट और उससे अधिक क्षमता वाले कैप्टिव कोयला...
तमिलनाडु में चावल महंगा, धान की कमी से पोन्नी समेत कई किस्मों के दाम बढ़े
बाजार में पोन्नी चावल की कीमत 65 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 78 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। वहीं, मन्नाचनल्लूर पोन्नी 60 रुपये से बढ़कर 68 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। प्रीमियम पोन्नी की कीमत 65 रुपये से बढ़कर 82 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अगस्त में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में करीब 25 प्रतिशत की हुई वृद्धि
भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात ने चालू वित्त वर्ष में लगातार पांचवें महीने मजबूत वृद्धि दर्ज की है।
दशहरा और दिवाली के दौरान चीनी की कीमतें नियंत्रण रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : आईएसएमए
बल्लानी ने कहा कि दशहरा और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों के करीब आने के साथ चीनी की स्थिर आपूर्ति और किफायती कीमतें सुनिश्चित करना प्राथमिकता बनी हुई है।
सरकार ने कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क घटाकर किया शून्य, सोयाबीन और पाम ऑयल पर शुल्क घटाकर 5 प्रतिशत किया
नई शुल्क व्यवस्था के तहत कच्चे सूरजमुखी तेल (क्रूड सनफ्लावर ऑयल) पर लगने वाली 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। वहीं कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे पाम ऑयल पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
भारत ने चीनी डेकोर पेपर पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी बढ़ाई, घरेलू उद्योग को मिलेगी राहत
चीन से आयात होने वाले डेकोर पेपर पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी की अवधि बढ़ाते हुए भारत सरकार ने घरेलू उद्योग को राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने इस शुल्क को 26 मार्च 2027 तक जारी रखने का निर्णय लिया है, ताकि सस्ते आयात के कारण स्थानीय बाजार में पैदा होने वाले दबाव और रोजगार पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सके।
त्योहारी मौसम से पहले सरकारी बफर स्टॉक से प्याज कोलकाता पहुंचेगा
बयान में आगे कहा गया कि आगमन से प्याज की अधिक मात्रा की आवाजाही में तेजी आने की उम्मीद है और कोलकाता और आसपास के जिलों में, विशेष रूप से त्योहारी मौसम से पहले, इसकी उपलब्धता और मजबूत होगी।
सीमेंट और बिजली उत्पादन की बदौलत अगस्त में कोर सेक्टर 4.8 प्रतिशत बढ़ा, औद्योगिक गतिविधियों में मजबूती बरकरार
सीमेंट, बिजली और लौह अयस्क जैसे क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन के दम पर भारत की आठ प्रमुख आधारभूत उद्योगों (कोर सेक्टर) यानी कोर इंडस्ट्रीज इंडेक्स (आईसीआई) की वृद्धि अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत (अस्थायी) रही।