पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी
पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में उछाल देखने को मिली।
मजबूत डॉलर का असर! सोना-चांदी धड़ाम, 4.3 प्रतिशत तक घटीं कीमतें
सोने और चांदी में मंगलवार को कमजोरी तेजी जा रही है और कीमतें 4.3 प्रतिशत कम हो गई हैं।
मिडिल ईस्ट तनाव से तेल बाजार में हलचल तेज, ईरान युद्ध के बाद से 60 प्रतिशत से ज्यादा उछला ब्रेंट क्रूड
मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 60 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है, और इसकी कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर सोमवार को लगभग 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।
केंद्र खनिजों की नीलामी का सातवां चरण सोमवार से शुरू करेगा
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ मिलकर सोमवार को खनिज ब्लॉकों की नीलामी के महत्वपूर्ण और रणनीतिक 7वें चरण का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी खान मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई।
सोना एक हफ्ते में 11 हजार रुपए से अधिक सस्ता हुआ, चांदी का दाम भी 28 हजार रुपए घटा
सोने और चांदी में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे सोन और चांदी क्रमश: 11 हजार रुपए और 28 हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट तो चांदी का भाव करीब 2,500 रुपए बढ़ा
मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले दिन गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट तो चांदी का भाव करीब 2,500 रुपए बढ़ा
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,47,218 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले गुरुवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,47,889 रुपए थी। यानी एक दिन में सोने के रेट में 671 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो 20 मार्च से ही लागू हो गई है।
केंद्र ने एकीकृत सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स की स्थापना के लिए बोलियां आमंत्रित कीं
भारी उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना के तहत 6,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) क्षमता वाली एकीकृत सिंटर्ड एनडीएफईबी रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (आरईपीएम) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स स्थापित करने के लिए लाभार्थियों के चयन हेतु प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) जारी किया है।