दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में हुई 1 रुपए की बढ़ोतरी, 81 रुपए प्रति किलो के पार पहुंचा रेट
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की खुदरा कीमत में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है, जब कीमतों में बदलाव किया गया है।
देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शनिवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की ओवरऑल कोई कमी नहीं है। कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में जो दिक्कतें सामने आई हैं, वे 'स्थानीय और अस्थायी' हैं।
उत्तर भारत के प्लांटों में कच्चे दूध की आवक 20 प्रतिशत घटी, वैश्विक तेजी के चलते देशी घी और मिल्क पाउडर के भाव उछले
उत्तर भारत के डेयरी प्लांटों में लिक्विड दूध की आवक 20% घटकर 75 लाख लीटर प्रतिदिन रह गई है, जिससे प्लांट पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। लागत बढ़ने से दो हफ्तों में ब्रांडेड घी ₹200 प्रति 15 किलो महंगा हुआ; जयपुर में कृष्णा घी ₹9,420 प्रति टिन पर पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बटर और पाउडर के दाम ऊंचे होने तथा घरेलू प्लांटों में स्टॉक (इन्वेंट्री) बेहद कम होने से आगे भी तेजी के आसार हैं। प्रीमियम स्किम्ड मिल्क पाउडर (एसएमपी) के दाम ₹20 प्रति किलो बढ़े; बंगाल टाइगर एसएमपी ₹348 प्रति किलो पर ट्रेंड कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवसः भारत का चाय निर्यात बीते 12 वर्षों में 93 प्रतिशत बढ़ा - पीयूष गोयल
मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता मानकों में सुधार और देश की समृद्ध चाय विरासत को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के चलते भारतीय चाय ने वर्षों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत किया है।
अमेरिका में बंपर पैदावार से सोया तेल में मंदी के आसार
खाद्य तेल उद्योग के विशेषज्ञ और श्री हरि एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक डाटा के अनुसार, बाजार में जल्द ही एक बड़ा प्राइस करेक्शन देखने को मिलेगा। वर्तमान में कोल्हू तेल, पाम ओलिन और सोयाबीन रिफाइंड के मुकाबले जिस डिस्काउंट पर बिक रहा है, वह दौर अब समाप्त होने की कगार पर है।
डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले
सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को कमजोरी देखी जा रही है। दोनों कीमती धातुओं का दाम एक प्रतिशत से अधिक फिसल गया है।
पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी, 86 पैसे पेट्रोल और 83 पैसे डीजल के दाम और बढ़े
इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दामों में हुए इस बदलाव के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
इस साल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 90 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहने की उम्मीद : मूडीज
चालू कैलेंडर वर्ष यानी 2026 में कच्चे तेल की कीमतें 90 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहने की उम्मीद है। इसकी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से पूरी तरह से खुलने और अमेरिका एवं ईरान के बीच जल्द समझौता होने की कम संभावना होना है। यह जानकारी मूडीज की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दी गई।