भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 129 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,512 और निफ्टी 43 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,599 पर था।
सेबी चेयरमैन ने फिनफ्लुएंसर्स को लेकर निवेशकों और ट्रेडर्स को किया सावधान
मार्केट इकोसिस्टम के विस्तार पर जोर देते हुए पांडे ने कहा कि सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीम की कैटेगरी को आसान बनाया, लागत पर सीमा तय की और ज्यादा लोगों की भागीदारी के लिए कम राशि वाली एसआईपी शुरू कीं।
भारतीय शेयर बाजार ने लगातार 4 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा, सेंसेक्स 473 अंक उछला; निफ्टी में भी तेजी
इस दौरान, प्रमुख बेंचमार्कों में 0.66 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 72,382.47 पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी 50 133.80 अंक यानी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 22,555.75 पर बंद हुआ।
बढ़ती बॉन्ड यील्ड से शेयर बाजार पर बढ़ा दबाव, एआई निवेश चक्र की मजबूती पर टिकी निवेशकों की नजर : जेफरीज
अपने साप्ताहिक न्यूजलेटर "ग्रीड एंड फियर" में क्रिस वुड ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में हालिया तेजी शेयर बाजारों के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम बिंदु बनती जा रही है। 10-वर्षीय अमेरिकी सरकारी बॉन्ड यील्ड 5.34 प्रतिशत और 30-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 5.69 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो वर्ष 2002 के बाद का उच्चतम स्तर है।
सेंसेक्स को 71,000-71,200 के स्तर पर सपोर्ट मिलने की संभावना, निफ्टी के लिए 22,800 का टारगेट : एक्सपर्ट्स
गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली, ऊंची बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में ताजा उछाल ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर 2026 में भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली की और कुल 45,536 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर बेचे...
आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक अगले हफ्ते होने वाली है। बैठक से पहले अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सेंट्रल बैंक अब ब्याज दरें....
मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा
छुट्टियों के कारण छोटे रहे कारोबारी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार पर वैश्विक दबाव हावी रहा और प्रमुख सूचकांक महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तरों से नीचे फिसल गए...
सेबी ने फर्जी नोटिस की पहचान आसान बनाई, निवेशकों के लिए नया वेरिफिकेशन सिस्टम लागू
सेबी के नाम पर जारी होने वाले फर्जी पत्र और नोटिस के मामलों को देखते हुए डॉक्यूमेंट नंबर वेरिफिकेशन सिस्टम में बदलाव किया गया है। नया सिस्टम सितंबर 2026 से लागू हो गया है। नई व्यवस्था में किसी दस्तावेज को सत्यापित करने के लिए 'सब्जेक्ट मैटर' यानी पत्र का विषय भी देना अनिवार्य कर दिया गया है।
बड़ी आईटी कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं मिड-साइज आईटी कंपनियां, चुनौतियों के बावजूद मजबूत संभावनाएं: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही के दौरान आईटी सेवाओं की कुल मांग का माहौल व्यापक रूप से स्थिर बना रहा। हालांकि सितंबर में वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बिगड़ने से कारोबारी भावना पर कुछ असर जरूर पड़ा है।
गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार
भारतीय शेयर बाजार 3 और 4 अक्टूबर को शनिवार और रविवार होने के चलते 5 अक्टूबर को खुलेगा। इसके अलावा, भारतीय शेयर बाजार में अगली छुट्टी दशहरा के अवसर पर 20 अक्टूबर को होगी। वहीं, 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा, 24 नवंबर को प्रकाश गुरपर्व और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
निवेशक जागरूकता बढ़ाने के लिए सेबी का नया निर्देश, ब्रोकर्स को वेबसाइट और ऐप पर दिखाने होंगे चेतावनी संदेश
सेबी ने गुरुवार को जारी एक परिपत्र में कहा कि यह पहल निवेशकों को अधिक जागरूक बनाने और उन्हें निवेश से जुड़े जोखिमों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के उद्देश्य से की गई है। यह निर्णय विश्व निवेशक सप्ताह 2026 (वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2026) से पहले लिया गया है।
लगातार चौथे दिन धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 571 अंक गिरा; निफ्टी ऑटो में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
इस बीच, एनएसई निफ्टी 50 सूचकांक में दिन के दौरान 1.7 प्रतिशत यानी 394 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जो 22,217 के न्यूनतम स्तर पर आ गया। वहीं दिन का उच्चतम स्तर 22,611 रहा। सूचकांक ने अप्रैल में कैलेंडर वर्ष का न्यूनतम स्तर 22,183 छुआ था।
कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स फ्यूचर्स के लिए NSE को मिली SEBI से NOC, जोखिम प्रबंधन को मिलेगी नई धार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स पर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स लॉन्च करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिल गया है। यह उत्पाद निवेशकों और वित्तीय संस्थानों को कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार जोखिम के प्रबंधन, पोर्टफोलियो हेजिंग तथा कुशल मूल्य निर्धारण का सशक्त एक्सचेंज-ट्रेडेड विकल्प देगा। आरबीआई (RBI) की अंतिम मंजूरी के बाद शुरू होने वाला यह साधन भारत के फिक्स्ड इनकम और डेट मार्केट की लिक्विडिटी व संस्थागत भागीदारी को नई मजबूती देगा।