एनएसई-बीएसई को अपने ही शेयरों में ट्रेडिंग की अनुमति देने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं: सेबी चेयरमैन
सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बुधवार को स्पष्ट किया कि फिलहाल बाजार नियामक के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है, जिसके तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) जैसे स्टॉक एक्सचेंजों को अपने ही शेयरों में ट्रेडिंग की अनुमति दी जाए।
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 160 अंक या 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72,319 और निफ्टी 79 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,541 पर था।
लगातार तीसरे सत्र में गिरा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में 0.42 प्रतिशत तक की गिरावट; बैंकिंग और रियल्टी शेयर चमके
इस दौरान, सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 72,480.29 पर आ गया, तो वहीं निफ्टी50 95.75 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 22,620.45 पर पहुंच गया। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.02 प्रतिशत और 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
भारत में निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से पीएमएस इंडस्ट्री की ग्रोथ 20 प्रतिशत रहने की उम्मीद: सेबी चेयरमैन
भारत में शेयर बाजार में निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) इंडस्ट्री के 20 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ने का अनुमान है। यह जानकारी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे की ओर से बुधवार को दी गई।
लगातार दूसरे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स 243 अंक फिसला; निफ्टी 22,700 के करीब
वहीं, निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 22,780.25 से मामूली 0.20 प्रतिशत फिसलकर 22,732.45 पर खुला और दिन के कारोबार में एक समय यह 210.6 अंक यानी 0.92 प्रतिशत गिरकर 22,569.65 के निचले स्तर पर पहुंच गया। व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.99 प्रतिशत और 0.81 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कमजोर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शेयर बाजार की धीमी शुरुआत
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सुस्त शुरुआत के साथ खुले। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग 0.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
वैश्विक तनावों के चलते धराशायी हुआ बाजार; सेंसेक्स 1,124 अंक फिसला, निफ्टी में 1.56 प्रतिशत की गिरावट
इस दौरान, घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में भारी बिकवाली देखी गई, और बीएसई सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानी 1.52 प्रतिशत गिरकर 72,771.72 पर आ गया, तो वहीं निफ्टी50 360.25 अंक यानी 1.56 प्रतिशत गिरकर 22,780.25 पर आ गया।
भारतीय आईपीओ पाइपलाइन 3.86 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर, 2026 में अब तक की कुल जुटाई राशि से 3.5 गुना अधिक : AIBI रिपोर्ट
AIBI की रिपोर्ट के अनुसार भारत की मेनबोर्ड आईपीओ पाइपलाइन ₹3.86 लाख करोड़ तक पहुंच गई है, जिसमें सेबी से स्वीकृत 130 और प्रक्रियाधीन 75 कंपनियां शामिल हैं। यह राशि 2026 में अब तक 84 आईपीओ से जुटाए गए ₹1.10 लाख करोड़ से 3.5 गुना अधिक है। 2016–2026 के दौरान कुल ₹8.36 लाख करोड़ जुटाए गए। एसएमई आईपीओ सेगमेंट भी ₹39,849 करोड़ की संचयी पूंजी और ₹45 करोड़ के औसत इश्यू साइज के साथ तेजी से उभरा है।
सेबी के निपटान नियमों में बदलाव से गबन किए गए धन की वसूली में आएगी तेजी, शेयरधारकों की सुरक्षा भी मजबूत होने की उम्मीद
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रस्तावित निपटान नियमों में व्यापक बदलाव से हेराफेरी से जुड़े मामलों में गलत तरीके से स्थानांतरित किए गए धन की वसूली में तेजी आ सकती है और शेयरधारकों की सुरक्षा मजबूत हो सकती है। यह जानकारी सेबी के अधिकारियों और कानूनी विशेषज्ञों की ओर से दी गई।
कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, बैंकिंग और रियल्टी पर दबाव
कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 526.96 अंक या 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,368.78 और निफ्टी 174.20 अंक या 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,966.30 पर था।
सेबी के निपटान नियमों में बदलाव से गबन किए गए धन की वसूली में आएगी तेजी, शेयरधारकों की सुरक्षा भी मजबूत होने की उम्मीद
बाजार नियामक ने पिछले सप्ताह हुई बोर्ड बैठक में सेबी (प्रशासनिक और दीवानी कार्यवाही का निपटान) विनियम, 2026 को मंजूरी दी। इसके तहत ऐसे मामलों को लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया के बिना निपटाने के उद्देश्य से कई बदलाव किए गए हैं।
IPO से पहले JSW वन प्लेटफॉर्म्स का बड़ा खुलासा, प्रमोटर्स पर 340 टैक्स विवाद और तीन आपराधिक मामले दर्ज
दस्तावेज के अनुसार, कंपनी की सहयोगी इकाइयों (सब्सिडियरी) के खिलाफ एक आपराधिक मामला और चार कर संबंधी मामले लंबित हैं, जिनमें कुल 1.83 करोड़ रुपए की राशि शामिल है। इसके अलावा सहयोगी कंपनियों द्वारा तीन आपराधिक कार्यवाहियां भी शुरू की गई हैं।
मार्केट आउटलुक : कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान युद्ध और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से अगले हफ्ते तय होगी शेयर बाजार की चाल
अगले हफ्ते भारत में घरेलू स्तर पर कई महत्वपूर्ण आंकड़े आएंगे। इसमें ऑटो सेल्स, जीएसटी, इंडस्ट्रियल और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शनस पीएमआई, राजकोषीय घाटा और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े डेटा शामिल हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण अगले कारोबारी हफ्ता चार सत्रों का होगा।