कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बाजार पर लगातार दूसरे सत्र में दबाव, सेंसेक्स 492 अंक टूटा
बांड यील्ड में लगातार वृद्धि के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में दबाव में नजर आया।
NSE की चेतावनी : JACKPOT TRADING NIFTY टेलीग्राम चैनल से रहें सावधान, नहीं मिलेगा इन्वेस्टर प्रोटेक्शन का सुरक्षा कवच
एनएसई ने 'JACKPOT TRADING NIFTY' नामक टेलीग्राम चैनल और '@Capitalgain_25' हैंडल को लेकर निवेशकों के लिए चेतावनी जारी की है। यह चैनल अवैध रूप से शेयर टिप्स, गारंटीड रिटर्न और अकाउंट हैंडलिंग की सेवाएं दे रहा था। एक्सचेंज ने स्पष्ट किया है कि ऐसी प्रतिबंधित योजनाओं में भागीदारी पर इन्वेस्टर प्रोटेक्शन और शिकायत निवारण तंत्र की कोई वैधानिक सुरक्षा नहीं मिलेगी।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मेटल और रियल्टी में रहा दबाव
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 429.11 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,638.70 और निफ्टी 173.05 अंक या 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,603.05 पर था।
RBI का रेपो रेट 5.50 प्रतिशत करना बाज़ार अनुमानों के अनुकूल ; अब बैंकों का फोकस NIM बचाने पर रहेगा: एंजेल वन
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 25 आधार अंकों (bps) की बढ़ोतरी कर इसे 5.50% करने का फैसला बाज़ार के अनुमानों के अनुरूप है। एंजेल वन के सीनियर फंडामेंटल एनालिस्ट वकारजावेद खान के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक यील्ड दबाव के बीच महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए यह एक संतुलित कदम है। मौद्रिक नीति में रुख को 'कैलिब्रेटेड टाइटनिंग' की ओर ले जाने से निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना खत्म हो गई है।
आईपीओ प्राइस से नीचे फिसला एनएसई का शेयर, मार्केट कैप में करीब 41,000 करोड़ रुपए की दर्ज की गई कमी
सोमवार को एनएसई का शेयर गिरकर 1,712 रुपए तक पहुंच गया, जो लिस्टिंग के बाद का इसका सबसे निचला स्तर था। यह भाव लिस्टिंग के दिन बने उच्च स्तर से लगभग 9 प्रतिशत और आईपीओ मूल्य से करीब 4 प्रतिशत नीचे था।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन छाई हरियाली, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा, निफ्टी में करीब 1 प्रतिशत की बढ़त
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 1.08 प्रतिशत और 1.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर गहराया विवाद, ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टियों ने बोर्ड प्रस्तावों को कमजोर करने का लगाया आरोप
एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आरोप एक पत्र के माध्यम से सामने आया है, जिस पर नोएल एन. टाटा, डेरियस जे. खंबाटा, नेविल एन. टाटा और भास्कर भट्ट के हस्ताक्षर बताए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटनाक्रम टाटा ट्रस्ट्स के भीतर टाटा संस की स्वामित्व संरचना और उसकी लिस्टिंग की स्थिति को लेकर बढ़ते मतभेदों को दर्शाता है।