टाटा स्टील का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर
टाटा स्टील इंडिया का कच्चे इस्पात का उत्पादन वित्त वर्ष 2023-24 में चार
प्रतिशत बढ़कर 2.08 करोड़ टन पर पहुंच गया। कंपनी द्वारा जारी अनंतिम
आंकड़ों में यह बात कही गई है।
स्टॉकिस्टों की लिवाली से फूल मखाना में और तेजी के आसार
स्टाकिस्टों की ताजा लिवाली के चलते इन दिनों फूल मखाना फिर से उछलने लगा
है। राजभोग फूल मखाना 850 रुपए बिककर 900 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच
गया है।
हीरो मोटोकॉर्प को आयकर विभाग से मिला 605 करोड़ रुपये चुकाने का नोटिस
ऑटो दिग्गज हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को कहा कि उसे इनकम टैक्स विभाग से
टैक्स और ब्याज के रूप में 605 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस मिला
है।
आरबीआई ने रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा
कमजोर वैश्विक रुझानों से जूझ रहे हैं भारतीय शेयर बाजार
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बुधवार को कहा कि
सकारात्मक विनिर्माण पीएमआई डेटा और चौथी तिमाही के परिणामों से उम्मीद के
कारण भारतीय बाजार कमजोर वैश्विक रुझानों से लड़ रहे हैं।
सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात को अतिरिक्त 10,000 टन प्याज निर्यात की अनुमति दी
सरकार ने राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के जरिए संयुक्त अरब
अमीरात को अतिरिक्त 10,000 टन प्याज के निर्यात की अनुमति दी है। सरकार ने
यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब ईद का त्योहार नजदीक आ रहा है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी बनी 10 हजार मेगावाट से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी का उत्पादन करने वाली भारत की पहली कंपनी
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) 10 हजार मेगावाट से अधिक रिन्यूएबल
एनर्जी का उत्पादन करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। यह जानकारी
बुधवार को कंपनी की ओर से दी गई।
विश्व बैंक ने 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत किया
संजय नय्यर बने ASSOCHAM के अध्यक्ष
वैश्विक वित्तीय बाजार में जाना माना नाम और सोरिन इन्वैस्टमेंट फंड के
संस्थापक व चेयरमैन संजय नय्यर ऐसोसिएटिड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
ऑफ इंडिया (ऐसोचैम) के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। नय्यर को अंतर्राष्ट्रीय
वित्त में व्यापक अनुभव है और वह अजय सिंह की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल
समाप्त हो रहा है।
दो हजार रुपए के 97.69 फीसदी नोट वापस आ गए : आरबीआई
आरबीआई ने सोमवार को कहा कि प्रचलन में मौजूद 2000 रुपये के 97.69 फीसदी नोट अब वापस आ गए हैं।
सरकार आरबीआई की बहुमूल्य नीलामी पद्धति के जरिए 38,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड बेचेगी
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक की नई एकाधिक मूल्य नीलामी
पद्धति के जरिए 38,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की बिक्री का ऐलान
किया।
देश में नौकरियों में तीन व गिग जाॅब्स में 184 प्रतिशत की बढोतरी
भारत में फरवरी और मार्च में नियुक्तियों में ती प्रतिशत की वृद्धि हुई है,
जबकि सफेदपोश गिग जॉब्स में पिछले साल के मुकाबले 184 प्रतिशत की बढ़ोतरी
हुई है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
मार्च में जीएसटी राजस्व 11.5 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये पर, वार्षिक संग्रह 20 लाख करोड़ रुपये के पार
देश का सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व मार्च
2024 में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 11.5 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख
करोड़ रुपये के दूसरे सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय द्वारा
सोमवार को जारी आंकड़ों में यह तथ्य सामने आया है।
NMACC ने बनाया रिकॉर्ड, एक साल में 700 शो देखने पहुंचे 10 लाख से अधिक दर्शक
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी एनएमएसीसी अपनी पहली वर्षगांठ मना
रहा है। अपने पहले ही साल में एनएमएसीसी ने कला की दुनिया के कई रिकॉर्ड
ध्वस्त कर दिए हैं। पिछले 366 दिनों में एनएमएसीसी में 670 कलाकारों ने 700
से अधिक शो किए। दर्शकों ने भी इन शो पर खूब प्यार बरसाया। इन शो को देखने
10 लाख से अधिक दर्शक एनएमएसीसी पहुंचे। इन शो में ‘सिविलाइजेशन टू नेशन’
जैसे भारतीय नाट्यकला से लेकर ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’जैसे प्रतिष्ठित ब्रॉडवे
संगीत तक सबकुछ था।
सोनाली सरसों तेल एवं स्टेफिट सोया रिफाइंड बिक्री के लिए जारी
राज्य की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी महेश एडीबल ऑयल एंड मार्केटिंग लिमिटेड ने
जयपुर में सलोनी एवं सोनाली ब्रांड सरसों तेल तथा स्टेफिट सोयाबीन रिफाइंड
तेल की यहां लॉन्चिंग की।