वित्त वर्ष 24 में स्मॉल कैप शेयरों में 63 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2024 भारतीय शेयर बाजार के लिए फायदेमंद साबित हुआ। जियोजित
फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि लार्ज
कैप ने 33 प्रतिशत का रिटर्न दिया, मिडकैप में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
और स्मॉल कैप ने प्रभावशाली 63 प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
बैंक ऑफ इंडिया को 1127 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस मिला
बैंक ऑफ इंडिया को आयकर विभाग की आकलन इकाई से निर्धारण वर्ष 2016-17 से संबंधित 1,127.72 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला है।
इंडियन ऑयल पैनासोनिक के साथ मिलकर देश में ही बनायेगी सिलिंड्रिकल लिथियम-आयन सेल
वित्त मंत्रालय ने आयकर व्यवस्था में किसी नए बदलाव का किया खंडन
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल, 2024 से आयकर व्यवस्था में
कोई नया बदलाव नहीं होगा, जैसा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा बताया
जा रहा है।
बिजली क्षेत्र के विशेषज्ञों ने रिलायंस और अदाणी समूहों के बीच सहयोग की सराहना की
बिजली क्षेत्र के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और गौतम अदाणी की अध्यक्षता वाले
अदाणी समूह के बीच सहयोग की सराहना की। आरआईएल ने मध्य प्रदेश में अदाणी
समूह के बिजली संयंत्र में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।
विश्व इडली दिवस : स्विगी यूजर ने एक साल में इडली पर खर्च किए 7.3 लाख रुपये
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने शनिवार को 'विश्व इडली दिवस' के
अवसर पर बताया कि उसके एक हैदराबाद यूजर ने पिछले 12 महीनों में 7.3 लाख
रुपये के इडली का ऑर्डर दिया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अदाणी पावर की सहायक कंपनी महान एनर्जेन में किया निवेश
अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी महान एनर्जेन
लिमिटेड (एमईएल) में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने बड़ा निवेश
किया है। समझौते के तहत एमईएल में आरआईएल ने 10 रुपये मूल्य वाले 5 करोड़
इक्विटी शेयर खरीदे हैं।
एआई सुरक्षा स्टार्टअप साइडलैब्स ने जुटाया 2.5 मिलियन डॉलर का फंड
एआई सुरक्षा और जोखिम प्रबंधन स्टार्टअप साइडलैब्स ने गुरुवार को कहा कि
उसने जेनेरिक एआई सिस्टम को सुरक्षित करने के लिए अपने सीड फंडिंग राउंड
में 2.5 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।
फरवरी में भारत के कोर सेक्टर इंडस्ट्रीज की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही
भारत में आठ प्रमुख उद्योगों ने पिछले साल के इसी महीने की तुलना में इस
साल फरवरी में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। गुरुवार को जारी आधिकारिक
आंकड़ों से ये जानकारी सामने आई है।
साइबर हमलों से निपटने के लिए केवल 4 प्रतिशत भारतीय कंपनियां ही तैयार !
एक नई रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि भारत में केवल 4 प्रतिशत कंपनियों के पास ही साइबर सुरक्षा जोखिमों से निपटने की तैयारी है।
रावत इंडस्ट्रीज पर फूल मखाने के पैकिट से बैच नं, तारीख मिटाने का आरोप
उपभोक्ता मांग घटने से इन दिनों फूल मखाने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है।
वेदांता बालको ने हासिल किया एएसआई का परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेट
भारत की आइकॉनिक एल्युमिनियम उत्पादक बालको यह सर्टिफिकेट पाने वाली देश की पहली कंपनी है
बढ़ते निर्यात से चालू खाता घाटा GDP के 1 प्रतिशत से कम होने की उम्मीद
प्रभुदास लीलाधर के अनुसंधान निदेशक अमनीश अग्रवाल का कहना है कि बढ़ते
निर्यात के साथ-साथ कम हो रहे आयात के कारण चालू खाते का घाटा जीडीपी के 1
प्रतिशत से नीचे आने की उम्मीद है।
हम आने वाली पीढ़ियों के लिए ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व कर रहे : गौतम अदाणी
अदाणी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि हमारा
कर्तव्य है कि हम केवल इस पीढ़ी और अगली पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि आने वाली
पीढ़ियों के लिए भी अपने ग्रह की देखभाल करें। अदाणी ग्रीन एनर्जी ऊर्जा
परिवर्तन का नेतृत्व कर रही है जो इस प्रतिबद्धता का सम्मान करती है।
भारत का विनिर्माण उद्योग रैंसमवेयर हमलों के लिए सबसे बड़ा टारगेट !
भारत के विनिर्माण उद्योग में 2023 में सबसे ज्यादा रैंसमवेयर के हमले देखे गए। एक ग्लोबल रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।