कैरीओवर स्टॉक अधिक होने से सिंघाड़े के भावों में गिरावट
व्रत, त्योहार में प्रमुखता से काम आने वाले सिंघाड़े का कैरीओवर स्टॉक अधिक
होने से इसकी कीमतों में इन दिनों मंदी का रुख बना हुआ है।
KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने बरैली में अपने ग्राहकों के नाम से किया गिविंग बैक
KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह ने कहा, रक्तदान, नेत्र जांच शिविर, वृक्षारोपण और भोजन प्रावधान जैसी पहल के साथ, KISNA हमारी समाज को वापस देने में विश्वास रखता है। हमारी CSR गतिविधियाँ हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं हमारे ग्राहकों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और कृतज्ञता के साथ उनका विश्वास और समर्थन हमें सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए सशक्त बनाता है, इसलिए हमें सामाजिक योगदान देने पर गर्व है।
आयकर विभाग ने टैक्स का पूरा भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया, 15 मार्च की समयसीमा तय की
कारोबार : मौसम खराब होने से उत्पादन प्रभावित, गुड़ 50 रुपए महंगा
गुड़ लड्डू 3950 से 4200 रुपए तथा ढैया 3850 से 4100 रुपए प्रति क्विंटल
कोयला क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों ने 22,448 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के साथ लक्ष्य को पार किया
कोल इंडिया लिमिटेड और एनएलसीआईएल जैसे कोयला क्षेत्र के सार्वजनिक
उपक्रमों ने फरवरी के अंत तक 22,448.24 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ 31
मार्च 2024 को समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 21,030
करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय (कैपेक्स) के वार्षिक लक्ष्य को पार कर लिया
है। कोयला मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बायजू के 20 हजार कर्मचारियों के वेतन में हो रही देरी, 10 मार्च की डेडलाइन भी चूक सकती है कंपनी
संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू ने अपने 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों
को फरवरी का वेतन जारी नहीं किया है। कंपनी वेतन देने की 10 मार्च की समय
सीमा चूक सकती है। राइट्स इश्यू से जुटाया गया इसका फंड फंसा हुआ है।
गेल ने CNG की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की
गेल (इंडिया) लिमिटेड और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी गेल गैस
लिमिटेड ने शनिवार को भारत के कई प्रमुख स्थानों पर सीएनजी की कीमतों में
2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की घोषणा की।
देश में 23 अरब डॉलर की फंडिंग के साथ महिलाओं के नेतृत्व में हैं आठ हजार स्टार्टअप: रिपोर्ट
नई ऊंचाई को छूने के बाद निफ्टी लगभग सपाट बंद हुआ
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी गुरुवार को बीच कारोबार में नई ऊंचाई पर
पहुंचने के बाद लगभग स्थिर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च
प्रमुख दीपक जसानी ने बताया कि बाजार बंद होते समय निफ्टी 0.09 फीसदी या
19.5 अंक बढ़कर 22,493.6 अंक पर था।
टाटा संस के आईपीओ की चर्चा से टाटा समूह के शेयरों में उछाल
टाटा संस के आईपीओ की चर्चा के कारण गुरुवार को टाटा समूह के कई शेयरों में उछाल देखा गया।
जम्मू-कश्मीर में हाईवे, रोपवे प्रोजेक्ट के लिए 2,093 करोड़ रुपये मंजूर
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर
में दो राजमार्गों का चौड़ीकरण और एक रोपवे परियोजना के लिए 2,093.92 करोड़
रुपए मंजूर किए।
देश की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 9 लाख बोरी के पार
राजस्थान सहित देश की सभी मंडियों में सरसों सीड की दैनिक आवक बढ़कर वर्तमान में 9 लाख बोरी से ऊपर निकल गई है।
भारत ने इराक, सऊदी अरब, वियतनाम, ब्रिटेन को कृषि उत्पादों के निर्यात में बड़ा उछाल दर्ज किया
इराक, वियतनाम, सऊदी अरब और यूके जैसे प्रमुख बाजारों में भारत के कृषि
उत्पादों के निर्यात में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में
अप्रैल-नवंबर 2023 में क्रमशः 110, 46, 18 और 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा
बुधवार को जारी आंकड़ों से यह पता चला।
वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का बढ़ता कद
मूडीज द्वारा जीडीपी पूर्वानुमान में सुधार और ब्लूमबर्ग बॉन्ड इंडेक्स
में भारत को शामिल किए जाने से वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का महत्व बढ़
गया है।
एनसीआर में सीएनजी के दाम में कटौती से आम जनता खुश, कैब चालकों ने कहा बड़ी राहत मिली
दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दामों में ढाई रुपए की कमी की गई है। इससे आम
जनता काफी खुश है और इसे सबसे ज्यादा फायदा कैब चालकों को होने वाला है।