सरकार ने मेडिकल डिवाइस बनाने के लाइसेंस के लिए मंजूरी की प्रक्रिया को तेज करने का दिया प्रस्ताव
मंत्रालय ने प्रस्तावित बदलावों पर लोगों की राय जानने के लिए सरकारी गजट में एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मौजूदा ढांचे के तहत चिकित्सा उपकरणों को जोखिम के आधार पर चार श्रेणियों—क्लास ए, क्लास बी, क्लास सी और क्लास डी—में वर्गीकृत किया गया है। इनमें क्लास डी में सबसे अधिक जोखिम वाले चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।
रुपए में स्थिरता, कोरियाई और ताइवानी बाजार में उतार-चढ़ाव से भारत में हो सकती है विदेशी निवेशकों की वापसी
पिछले नौ ट्रेडिंग दिनों (15 जून - 25 जून) के दौरान, एफआईआई ने कैश मार्केट में पांच दिन खरीदारी की, हालांकि यह खरीदारी सीमित मात्रा में थी। इससे विदेशी निवेशकों की तरफ से लगातार हो रही भारी बिकवाली अब खत्म होती दिख रही है।
आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ऐलान किया है कि अगर आप अपने आधार में ईमेल आईटी अपडेट करना चाहते हैं तो एक जुलाई-31 दिसंबर तक निशुल्क कर सकते हैं। इससे पहले आधार में ईमेल अपडेट करने के लिए 75 रुपए देने होते थे। इस कदम के जरिए आधार का संचालन करने वाली संस्था यूआईडीएआई की ओर से लोगों को आधार में लेटेस्ट जानकारी अपडेट करने के लिए प्रेरित करना है।
देश में कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर समन्वय से लोगों की वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है: नीति आयोग
नीति आयोग के सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम ने शुक्रवार को वित्तीय समावेशन और वित्तीय स्वास्थ्य (फाइनेंशियल हेल्थ) को लेकर भारत के एकीकृत दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह बात नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा के साथ हुई बातचीत के दौरान कही। महारानी मैक्सिमा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य विषयक विशेष अधिवक्ता (स्पेशल एडवोकेट) भी हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 'विकसित ग्राम, विकसित भारत' की परिकल्पना पर आधारित होगा: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि आगामी राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026 का उद्देश्य राज्यों और केंद्र को एक साथ लाकर समावेशी एवं सतत ग्रामीण विकास के लिए एक साझा रोडमैप तैयार करके 'विकसित ग्राम, विकसित भारत' की परिकल्पना को साकार करना है।
गोवा को मिलेगा वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट, समुद्री क्षेत्र के विकास पर 2,000 करोड़ रुपए होंगे निवेश: सर्बानंद सोनोवाल
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को गोवा की समृद्ध समुद्री विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के समुद्री क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
दवा और कॉस्मेटिक्स कानून में संशोधन, प्रक्रियागत उल्लंघनों पर लगेगा प्रशासनिक जुर्माना
केंद्र सरकार ने 'जन विश्वास एक्ट, 2026 के तहत 'ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940' और 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 से जुड़े अहम सुधार लागू किए हैं। इन सुधारों का मकसद भरोसे पर आधारित गवर्नेंस को बढ़ावा देना, कारोबारियों पर नियमों का पालन करने का बोझ कम करना और जन-स्वास्थ्य सुरक्षा से समझौता किए बिना नियमों को सही तरीके से लागू करना है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में यह जानकारी दी।
पीयूष गोयल ने लंदन में लॉन्च की 45 देशों की अर्थव्यवस्थाओं का विश्लेषण करती 'केयरएज ग्लोबल' की नई रिपोर्ट लॉन्च
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी 'केयरएज ग्लोबल' की प्रमुख रिपोर्ट 'सॉवरन रेटिंग्स: अ फ्रेश पर्स्पेक्टिव' का तीसरे संस्करण लॉन्च किया।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 1 अरब डॉलर बढ़कर 672.5 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में जोरदार बढ़ोतरी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 96.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 672.587 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिससे पिछले सप्ताह दर्ज की गई गिरावट की भरपाई हो गई है।
एमओएसपीआई ने जीआरएएएम के साथ की साझेदारी, एम्बार्क इंडिया डेवलपमेंट फेलोशिप प्रस्ताव के तहत नियुक्त होंगे दो फेलो
सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने ग्रासरूट्स रिसर्च एंड एडवोकेसी मूवमेंट (जीआरएएएम) के साथ एम्बार्क इंडिया डेवलपमेंट फेलोशिप प्रस्ताव के तहत दो फेलो की नियुक्ति के लिए एक स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।
सरकार की पर्यटन योजनाओं से बदली देश की तस्वीर, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर हजारों करोड़ रुपए का निवेश
केंद्र सरकार की प्रमुख पर्यटन योजनाओं ने देशभर में पर्यटन बुनियादी ढांचे को नई मजबूती दी है।