एआई आईटी कंपनियों को मजबूत करेगा : इंफोसिस के चेयरमैन नीलेकणी
इंफोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने मंगलवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आईटी सॉफ्टवेयर कंपनियों का स्थान नहीं लेगी, बल्कि नई तकनीक को तेजी से अपनाने वाली कंपनियों के विस्तार में मदद करेगी।
सरकार ने इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल पर फैल रही अफवाहों को बताया बेबुनियाद, वैज्ञानिक आधार पर निगरानी जारी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को फिर से कहा कि पेट्रोल के लिए देश का इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है और केंद्र सरकार लगातार इसकी निगरानी करती है।
हिंदुस्तान जिंक ने हाइड्रोजन फ्यूल समाधान के लिए एडवांटेक और एरो ईगल के साथ किया एमओयू
हिंदुस्तान जिंक खास तौर पर भूमिगत खनन में हाइड्रोजन फ्यूल इस्तेमाल करने वाली भारत की पहली कंपनी बनने की दिशा में काम कर रही है। यह कदम कंपनी के 2050 या उससे पहले नेट जीरो बनने के लक्ष्य का हिस्सा है। खनन और भारी उद्योगों में उत्सर्जन कम करना मुश्किल होता है, ऐसे में हाइड्रोजन जैसे स्वच्छ ईंधन महत्वपूर्ण समाधान बनकर सामने आ रहे हैं।
'पीएफआरडीए पेंशन सहायक' पोर्टल लॉन्च हुआ, पेंशन से जुड़ी शिकायतों का जल्द होगा समाधान
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने 'पीएफआरडीए पेंशन सहायक' नाम से एक एआई आधारित शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य पीएफआरडीए के तहत आने वाली पेंशन योजनाओं के ग्राहकों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए एक आसान, सुलभ और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। यह जानकारी पेंशन नियामक की ओर से सोमवार को दी गई।
वैश्विक अस्थिरता में कमी से आरबीआई रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर रख सकता है स्थिर: रिपोर्ट
वैश्विक अस्थिर में कमी आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रेपो रेट को लेकर अपनी वेट-एंड-वॉच नीति को जारी रख सकता है और आने वाली मौद्रिक नीति में ब्याज दर को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा जा सकता है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक
पश्चिम एशिया संकट से पैदा हुई अनिश्चितताओं के बीच, देश में बदलती आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए संसदीय वित्त समिति जल्द ही बैठक करेगी।
भारत-यूरोपीय संघ एफटीए मार्च 2027 तक हो सकता है लागू : पीयूष गोयल
भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) दिसंबर के अंत तक साइन हो जाएगा। इसके साथ, यह फरवरी-मार्च 2027 तक लागू हो सकता है। यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को दी।
सीसीपीए ने भ्रामक दावे के लिए स्टोरिया फूड्स और इंग्लिश ओवन पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मेसर्स स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड और श्रीमती बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड (इंग्लिश ओवन) पर भ्रामक विज्ञापनों और खाद्य उत्पादों के संबंध में "100 प्रतिशत" शब्द के प्रयोग से उत्पन्न अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जानकारी उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।
FSSAI ने भ्रामक दावों के लेकर मैरिको, फेरेरो, बीकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को जारी किया नोटिस
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने उन फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (एफबीओ) को नोटिस जारी किए हैं, जो अपने प्रोडक्ट को लेकर भ्रामक दावें, ब्रांडिंग और लेबलिंग कर रहे थे। साथ ही, उनके उत्पादों को लेकर ग्राहकों से शिकायतें के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
उत्तराखंड की प्रीमियम लीची की पहली खेप इटली रवाना, किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद
मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसकी क्रम में अब उत्तराखंड की प्रीमियम लीची की पहली खेप को देहरादून से इटली के रवाना किया है। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।