भारत, दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बना, पवन ऊर्जा में चौथे स्थान पर पहुंचा
भारत स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके साथ देश पवन ऊर्जा में विश्व का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। यह जानकारी मंगलवार को सरकार की ओर से दी गई।
कुशल्स ने लॉन्च किया खास गणेश चतुर्थी कलेक्शन, अभिनेत्री हृता दुर्गुले बनीं चेहरा
पुणे में गणेशोत्सव के लिए कुशल्स फैशन एंड सिल्वर ज्वैलरी ने 'स्टेटमेंट एंटीक फिनिश' कलेक्शन लॉन्च किया है। अभिनेत्री हृता दुर्गुले इस अभियान का चेहरा हैं, जो पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिजाइन जैसे चंद्रकोर और फूलों के पैटर्न को आधुनिक अंदाज में पेश करती हैं। यह कलेक्शन भारतीय कारीगरी और आधुनिक स्टाइल का मिश्रण है, जिसे पूजा से लेकर उत्सव तक पहना जा सकता है। कुशल्स के को-फाउंडर मनीष गुलेछा ने कहा कि यह कलेक्शन ग्राहकों को शानदार विकल्प देगा और इसकी अवधि 31 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी गई है।
अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का किया निवेश किया
हर सफर को सुरक्षित बनाने के मिशन के साथ शुरू हुई कंपनी कॉशियो, ऐसे एडवांस डैश कैमरे देती है जो एआई से चलने वाले एक सेफ्टी प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े होते हैं। इसका मकसद है कि फ्लीट ऑपरेटर्स को समय रहते खतरे पहचानने और रोकने में मदद मिले। कॉशियो ऐसी तकनीक पर काम कर रही है जो सिर्फ हादसों को रिकॉर्ड नहीं करती, बल्कि उन्हें पहले से पहचानकर रोकने की क्षमता रखती है। इस तरह कॉशियो भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट, स्कूल ट्रांसपोर्ट और कमर्शियल फ्लीट सेक्टर में सड़कों को सुरक्षित बनाने की आवश्यक जरूरत को पूरा कर रही है।
अदाणी ग्रुप ने असम सरकार से सीमेंट प्लांट के लिए 3,000 बीघा जमीन मिलने की रिपोर्ट्स का किया खंडन
अदाणी ग्रुप ने सोमवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि ग्रुप को सीमेंट प्लांट के लिए असम के दीमा हसाओ जिले में राज्य सरकार से 3,000 बीघा भूमि आवंटित हुई है।
कोलगेट और टॉम्स ऑफ मेन पर टूथपेस्ट में सीसा-आर्सेनिक मिलने का मुकदमा
अमेरिका में कोलगेट और टॉम्स ऑफ मेन पर एक नया मुकदमा दायर किया गया है। आरोप है कि उनके टूथपेस्ट में सीसा, आर्सेनिक और मरकरी जैसे खतरनाक तत्व पाए गए हैं, जबकि उन्हें सुरक्षित बताकर बेचा जा रहा था। यह स्वतंत्र लैब टेस्टिंग के आधार पर लगाया गया एक क्लास एक्शन मुकदमा है।
इंडिगो और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मिलकर लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
इंडिगो और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मास्टरकार्ड और रुपे नेटवर्क पर एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह कार्ड ग्राहकों को यात्रा और दैनिक खर्चों पर रिवॉर्ड, कम फॉरेक्स मार्कअप और यात्रा रद्दीकरण कवर जैसे लाभ प्रदान करेगा। इसे फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी प्राप्त किया जा सकता है, जिससे यह अधिक लोगों तक पहुंच पाएगा।
13वां गारटेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया दो नए सेग्मेंट्स के साथ 21 अगस्त से शुरू होगा
गारटेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया का 13वां संस्करण 21 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। इस वर्ष दो नए सेक्शन - लेदरएक्स पैविलियन और टेक्सटाइल केयर फोरम जोड़े गए हैं। इस प्रदर्शनी में 200 से अधिक प्रदर्शक और 600 से अधिक ब्रांड हिस्सा लेंगे, जिनमें से 35% पहली बार शामिल हो रहे हैं।