रिलायंस ने सरकारी खजाने में जमा किए 2.10 लाख करोड़
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने पिछले 10 वर्षों में अपने शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य दिया है। बाजार पूंजीकरण पिछले 10 वर्षों में 5 गुना से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 17,25,378 करोड़ रुपये हो गया है, जो पहले 338,703 करोड़ रुपये था। कंपनी के समेकित राजस्व में भी 3.65 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। वार्षिक शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2015-16 के 29,861 करोड़ रुपये से 2.72 गुना बढ़कर 81,309 करोड़ रुपये हो गया है।
AI से सुरक्षित होंगी सड़कें: ओडिशा के अंकित आचार्य की कंपनी कॉशियो को मिली 3 मिलियन डॉलर की फंडिंग
ओडिशा के अंकित आचार्य की एआई आधारित स्टार्टअप कॉशियो को सीड फंडिंग में अतिरिक्त $1.8 मिलियन मिले हैं, जिससे कुल फंडिंग $3 मिलियन हो गई है। यह कंपनी एआई डैशकैम के जरिए भारत की सड़कों को सुरक्षित बनाने पर काम करती है। फंडिंग का उपयोग रिसर्च, विकास और देशभर में विस्तार के लिए किया जाएगा।
चीन पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की जल्दबाजी में नहीं अमेरिका
अमेरिका के विशेष व्यापारिक दूत स्टीव विटकॉफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई मुलाकात को अमेरिका ने सकारात्मक बताया है। विटकॉफ-पुतिन मुलाकात के बाद अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। हालांकि, चीन पर फिलहाल अमेरिका ने टैरिफ नहीं लगाया है।
मणिपालसिग्ना सर्व: को हेल्थ इंश्योरेंस कैटेगरी में मिला ‘प्रोडक्ट ऑफ द ईयर 2025’ का सम्मान
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, मणिपालसिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, शशांक चापेकर ने कहा, “सर्व: एक समावेशी स्वास्थ्य बीमा समाधान है, जिसे सोच-समझकर हर भारतीय की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है, चाहे वे मेट्रो शहरों में हों या टियर 3 और टियर 4 शहरों में। सर्व: के साथ हमने एक व्यापक समाधान तैयार किया है, जो किफायत, उपलब्धता और नवाचार को एक छत के नीचे लाता है।”
RBI ने रेपो रेट 5.50 प्रतिशत पर स्थिर रखा; रियल एस्टेट सेक्टर ने आगे भी जारी रहने वाली ग्रोथ की जताई उम्मीद
ब्याज दरों की स्थिरता और मजबूत उपभोक्ता विश्वास के चलते डेवलपर्स से उम्मीद है कि वे नई परियोजनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए गुणवत्तापूर्ण आवास की निरंतर मांग को पूरा करेंगे। यह निरंतर गतिविधि आने वाले तिमाहियों में जीडीपी वृद्धि, रोजगार सृजन और शहरी बुनियादी ढांचे के विस्तार में रियल एस्टेट क्षेत्र के योगदान को और मजबूत करेगी।“
एक्सिस बैंक ने टर्म डिपाज़िट की डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षा के लिए शुरू की लॉक एफडी सुविधा
एक्सिस बैंक के डिजिटल बिज़नेस, ट्रांसफॉर्मेशन और स्ट्रैटेजिक प्रोग्राम्स के ग्रुप एग्ज़ेक्यूटिव, समीर शेट्टी ने कहा, "एक्सिस बैंक में, हम लगातार डिजिटल प्रक्रिया को प्राथमिकता देने वाले प्रावधानों में निवेश कर रहे हैं ताकि सुरक्षित और निर्बाध बैंकिंग सुनिश्चित हो। इसी प्रक्रिया के तहत, हमें 'लॉक एफडी' शुरू करते हुए खुशी हो रही है, जो डिजिटल धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं से बचने के लिए हमारी सक्रिय पहल को रेखांकित करता है।
एसएंडपी रिपोर्ट में अदाणी की तीन कंपनियों की रेटिंग आउटलुक सुधरी
सेबी ने 2023 की एक शॉर्ट सेलर रिपोर्ट में लगाए गए 24 में से 23 आरोपों की जांच पूरी कर दी है, जिनमें अदाणी कंपनियों को क्लीन चिट दी गई है। एसएंडपी ने यह भी कहा है कि यदि जांचों में कोई गड़बड़ी साबित होती है तो समूह की रेटिंग पर फिर से दबाव बन सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में समूह पर ईरान से जुड़े प्रतिबंधों के उल्लंघन की बात कही गई थी, जिसे समूह ने खारिज किया है।
सुरक्षित तरीके से पैसे भेजने के लिए IDFC फर्स्ट बैंक का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म रेमिटफर्स्ट2इंडिया लॉन्च
नए यूज़र्स को पहले तीन ट्रांसफर पर अतिरिक्त फॉरेक्स मार्जिन का लाभ इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेड रिटेल लायबिलिटीज़, आशीष सिंह ने कहा, "रेमिटफर्स्ट2इंडिया सिर्फ एक रेमिटेंस समाधान नहीं है, बल्कि हमारी कस्टमर-फर्स्ट सोच का उदाहरण है। हमने इसे आसान, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल अनुभव बनाने के लिए तैयार किया है। चाहे आप हमारे पुराने ग्राहक हों या नए, अब आप कुछ ही क्लिक में पैसे भारत भेज सकते हैं वह भी बिना किसी चार्ज के और शांति से।
रेड चीफ ने फैशन और लाइफस्टाइल रेंज पर ध्यान केंद्रित करते हुए लॉन्च की स्पोर्ट्स शूज़ की कैटेगरी
लेयान ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक,मनोज ज्ञानचंदानी ने कहा, “हमने पाया कि मार्केट में उपलब्ध स्पोर्ट्स शूज रेंज में स्टाइल, आराम और परफॉर्मेंस सब एक साथ और एक ही रूप में उपलब्ध नहीं है। इस कमी को दूर करने के लिए, हम इन सभी के शानदार संयोजन वाली एक रेंज पेश कर रहे हैं। हमारे स्पोर्ट्स शूज़ की रेंज में रनिंग, वॉकिंग, हाइकर, ट्रेनिंग शूज़ और लाइफस्टाइल स्नीकर्स शामिल हैं। शुरुआत में हमारा ध्यान पुरुषों पर है और कुछ समय बाद हम महिलाओं के लिए भी लॉन्च करेंगे।