अदाणी इंटरनेशनल स्कूल ने खेल प्रतिभा निखारने के लिए इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन से मिलाया हाथ
अदाणी इंटरनेशनल स्कूल ने भारत में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (ISSO) के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग का उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करना है।
भारत में आयरन की कमी दूर करने के लिए डैनॉन ने महाराष्ट्र सरकार से मिलाया हाथ, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
डैनॉन इंडिया ने छोटे बच्चों में आयरन की कमी और प्रोटीन के सेवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर मुंबई में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। इस पहल के तहत बच्चों की जांच की गई, मुफ्त प्रोटिनेक्स वितरित किया गया, और लोगों को पोषण के महत्व के बारे में शिक्षित किया गया।
जीएसटी का मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म होगा, 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दरें प्रस्तावित: सरकारी सूत्र
केंद्र सरकार वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) में बड़ा बदलाव लाने जा रही है, जिसके तहत मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त किया जाएगा और केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रह जाएंगे। यह जानकारी सरकारी सूत्रों की ओर से शुक्रवार को दी गई।
पीएम मोदी की व्यापारियों से अपील- मजबूरी में नहीं मजबूती से स्वदेशी का करें उपयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से देशभर के व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वदेशी उत्पादों को मजबूरी में नहीं, बल्कि मजबूती के साथ अपनाएं और उनका प्रचार करें। जिससे आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य साकार हो।
CII-EHL का VET प्रोग्राम भारत के Skill Framework में शामिल, Ignou के साथ भी समझौता
CII और EHL का VET एडवांस डिप्लोमा प्रोग्राम, भारत के नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क में शामिल होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय कोर्स बन गया है। इस दौरान CII और IGNOU के बीच एक समझौता भी हुआ, जिसके तहत CII-IGNOU करियर एज एकेडमी की स्थापना की जाएगी ताकि युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक कौशल और आधिकारिक मान्यता मिल सके।
साया ग्रुप का 'साउथएक्स मॉल': मैकडॉनल्ड्स, सिनेपोलिस और सनबर्न जैसे बड़े ब्रांड्स जल्द होंगे शुरू
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साया ग्रुप का नया कमर्शियल प्रोजेक्ट 'साउथएक्स' जल्द ही शुरू होने वाला है। इसमें मैकडॉनल्ड्स, सनबर्न और सिनेपोलिस जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल होंगे। यह मॉल फूड, बेवरेज और मनोरंजन के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनेगा।
जेएसडब्ल्यू पेंट्स का नया विज्ञापन: स्वतंत्रता दिवस पर दिल की आँखों से तिरंगा देखने का संदेश
जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने स्वतंत्रता दिवस पर एक नया विज्ञापन अभियान लॉन्च किया है, जिसमें एक दृष्टिबाधित पिता और उसके बेटे की भावनात्मक कहानी के माध्यम से 'दिल की आँखों से सुंदरता' महसूस करने का संदेश दिया गया है।