भारतीय रेलवे का पहला 220/2x55 kV–100 MVA स्कॉट-कनेक्टेड ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक शुरू
स्कॉट-कनेक्टेड ट्रांसफार्मर तीन-फेज ग्रिड बिजली को दो-फेज आउटपुट में बदल देता है, जो रेलवे के 2x25 kV ट्रैक्शन सिस्टम के लिए जरूरी है। यह तकनीक खासकर हाई-लोड और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए बहुत उपयोगी है। मान स्ट्रक्चरल्स प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव रुंगटा ने कहा, “यह उपलब्धि सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि देश के लिए भी एक बड़ी इंजीनियरिंग सफलता है। हमें राइट्स लिमिटेड और भारतीय रेलवे के साथ मिलकर भविष्य की बिजली संरचना बनाने पर गर्व है।
भारत के 100 शहरों में स्टीलएज महोत्सव की शुरुआत
कैंपेन में लाइव डेमोंस्ट्रेशन, विशेषज्ञों की अगुवाई में चर्चा और इंटरएक्टिव सेशंस आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से ज्वेलर्स को जागरूक किया गया कि फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस उनके व्यवसाय की सुरक्षा को कैसे बेहतर बना सकते हैं। ब्रांड की पहुँच और भागीदारी को और मजबूत बनाने के लिए इस अभियान के दौरान ग्राउंड लेवल ब्रांड एक्टिवेशन, विशेष रूप से डिजाइन की गई प्रोडक्ट वैन और प्रमुख शहरों में ब्रांड स्टोर्स पर बीआईएस सर्टिफाइड सेफ्स की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
गोदरेज ने नोएडा में लगाया भारत का पहला सोलर कारपोर्ट, हरित इनोवेशन को दिया बढ़ावा
गोदरेज ने नोएडा में अपना पहला सोलर कारपोर्ट स्थापित किया है, जो 31,984 वर्ग मीटर में फैला है और सालाना 7.31 लाख किलोवाट-घंटा बिजली पैदा करेगा। यह पहल शहरी क्षेत्रों में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देती है और भारत के 2030 तक के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में योगदान करती है।
जियो-फाइनेंस एप पर सिर्फ 24 रुपए में होगी टैक्स फाइलिंग
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा, "टैक्स दाखिल करने की समय सीमा नज़दीक आने के साथ, हमारा लक्ष्य उन सभी जटिलताओं को दूर करना है, जो टैक्स फाइलिंग से जुड़ी होती हैं। ग्राहकों को प्रभावी टैक्स प्लानिंग सेवाएं देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जिससे वे पूरे वित्तीय वर्ष में अपने टैक्स देनदारी को बेहतर तरीके से जान सकें।
ऑपरेशन शक्ति : सुरक्षित आतिथ्य के लिए ओयो और नागपुर पुलिस साथ मिलकर करेंगे काम
ओयो ने भरोसा दिलाया कि नागपुर के सभी पार्टनर होटल पुलिस के 'ऑपरेशन शक्ति' के तहत जारी किए गए अन्य दिशा-निर्देशों का भी पालन करेंगे। इनमें होटल परिसर में अनैतिक और गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस का संकल्प दर्शाने वाला बोर्ड प्रमुखता से लगाना शामिल है। नागपुर ज़ोन 1 में ऑपरेशन शक्ति के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमोल देशमुख ने कहा, "ऑपरेशन शक्ति आतिथ्य क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम की दिशा में एक सक्रिय कदम है। हमें ओयो जैसे साझेदारों का सहयोग मूल्यवान लगता है, जिनकी भागीदारी इस पहल को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाती है।"
गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप का नेशनल केमिस्ट्री डे समिट : भारत के रसायन उद्योग में सस्टेनेबिलिटी पर जोर
गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने नेशनल केमिस्ट्री डे समिट का आयोजन किया, जिसमें भारतीय रसायन उद्योग में इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता पर चर्चा की गई। इसमें उद्योग के दिग्गजों ने R&D, डिजिटलीकरण और उद्योग-अकादमिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
लॉरियाल इंडिया और CII की साझेदारी से मुंबई में खुला नया ब्यूटी स्किलिंग सेंटर
लॉरियाल इंडिया ने CII के साथ मिलकर मुंबई में एक नया ब्यूटी स्किलिंग सेंटर खोला है। यह साझेदारी महाराष्ट्र में ब्यूटी प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षित करेगी, जिससे रोजगार और आय में वृद्धि होगी। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 1 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण देना है।
बोल्ट बना गोबोल्ट, प्रीमियम सेगमेंट में उतरकर 1000 करोड़ रुपए का लक्ष्य
वियरेबल ब्रांड बोल्ट अब 'गोबोल्ट' बन गया है। कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करने और वित्त वर्ष 2026 तक 1,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने की योजना की घोषणा की है। इस रणनीति में 30,000 से अधिक स्टोर्स तक रिटेल नेटवर्क का विस्तार और रिसर्च व इनोवेशन में 25 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।
राजस्थान में 2.68 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो सबसे आगे, जून में जोड़े 1.98 लाख नए उपभोक्ता
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में जियो के कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 2.68 करोड़ हो गई है, जिससे वह स्पष्ट रूप से नंबर-1 ऑपरेटर बना हुआ है। वहीं, भारती एयरटेल ने 24,925 नए उपभोक्ता जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने क्रमशः 1.06 लाख और 1,955 उपभोक्ताओं को खोया।
ज्वेलर्स को जागरूक करने के लिए स्टीलएज महोत्सव की शुरुआत, 100 शहरों में चलेगा अभियान
गुनेबो ब्रांड ने अपने 'स्टीलएज' ब्रांड के तहत एक देशव्यापी 'स्टीलएज महोत्सव' शुरू किया है, जो 1 से 14 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य ज्वेलर्स को बीआईएस सर्टिफाइड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह महोत्सव 100 से अधिक शहरों में आयोजित किया जाएगा।